Navratna NLCIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. एनएलसी यानी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (Neyveli Lignite Corporation India Limited) ने बंपर वैकेंसी निकाली है. एनएलसीआईएल ने ग्रेजुएट एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (Graduate Executive Trainee) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती गेट 2023 ( GATE 2023) स्कोर के आधार पर की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 22 नवंबर से शुरू कर दी गई है, जो 21 दिसंबर 2023 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इस भर्ती अभियान के जरिए जीबीटी के कुल 295 पदों को भरा जाएगा.
NLCIL Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
मैकेनिकलः 120 पद
इलेक्ट्रिकलः 109 पद
सिविलः 28 पद
माइनिंगः 17 पद
कंप्यूटरः 21 पद
NLCIL Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फुल टाइम या पार्ट टाइम बैचलर डिग्री हो.
NLCIL Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
एनएलसीआईएल ग्रेजुएट एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों पर उम्मीदवारों का चयन गेट ( GATE 2023) स्कोर के आधार पर करेगा. गेट स्कोर के लिए 80 अंक और उसके बाद पर्सनल इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 20 अंक मिलेंगे. फाइनल चयन गेट स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NLCIL Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस वर्ग और ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को 854 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विस मैन वर्ग के उम्मीदवारों को 354 रुपये. आवेदन शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ई-कलेक्ट सुविधा के जरिए करना होगा.
गेट परीक्षा
आईआईएससी बेंगलुरु द्वारा फरवरी की 3, 4, 10 और 11 तारीख को गेट परीक्षा का आयोजन किया जाना है. एनएलसीआईएल इंडिया लिमिटेड के साथ अन्य प्रतिष्ठित पीएसयू में शामिल होने के लिए गेट स्कोर का होना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं