MPPSC Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने रजिस्ट्रार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर तक उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे. रजिस्ट्रार भर्ती अधिसूचना और अन्य जानकारी नीचे दी गई है.
BPSC असिस्टेंट इंजीनियर सिविल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
MPPSC Recruitment 2022: महत्वपूर्ण जानकारी
एमपीपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य रजिस्ट्रार के लिए कुल 4 रिक्तियों को भरने का रखा गया है. आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी 2023 तक 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता, वेतनमान और अन्य जानकारी के लिए नीचे उपलब्ध अधिसूचना में देख सकते हैं:
MPPSC Recruitment 2022: एमपीपीएससी रजिस्ट्रार भर्ती नोटिफिकेशन
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी (नॉनक्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये लागू हैं.
MPPSC Recruitment 2022: एमपीपीएससी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रार 2022 पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें (जब उपलब्ध हो)
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
- विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
- भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं