मोनिका यादव की वायरल फोटो असली, IAS होने का दावा निकला फर्जी, पिता-पति हैं जिला कलेक्टर

मोन‍िका यादव को आईएएस बताया जा रहा है जबक‍ि आईआरटीएस अध‍िकारी हैं. गोद में नवजात लिए राजस्थानी वेशभूषा में फोटो वायरल हो रही है. पहले सीए, डीएसपी और फिर IRTS बनने वाली मोनिका यादव की वायरल तस्वीर का सच, उनका सफर और परिवार से जुड़ा पूरा अपडेट पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मोन‍िका यादव IAS नहीं बल्कि IRTS अध‍िकारी हैं. रेलवे में DCM अजमेर पद पर पोस्‍टेड हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मोनिका यादव राजस्‍थान के श्रीमाधोपुर की रहने वाली हैं. सोशल मीड‍िया पर इनको आईएएस अध‍िकारी बताया जा रहा है.
  • मोनिका यादव ने UPSC की CSE 2017 में AIR-403 हास‍िल की. इन्‍हें IAS की बजाय IRTS सर्विस कैडर म‍िला.
  • इनके पत‍ि सुशील कुमार यादव राजस्‍थान बालोतरा और प‍िता हरफूल स‍िंह यादव बूंदी ज‍िला कलेक्‍टर हैं.

राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में बैठी एक महिला और उसकी गोद में नवजात बच्चे की तस्वीर इन द‍िनों सोशल मीडिया और खबरों में तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह महिला आईएएस अधिकारी मोनिका यादव हैं, जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक कर ली थी. जब एनडीटीवी ने इस वायरल दावे की पड़ताल की गई, तो सामने आई हकीकत कुछ और ही निकली.

एनडीटीवी से बातचीत में मोनिका यादव के पिता आईएएस अध‍िकारी हरफूल सिंह यादव ने बताया कि उनकी बेटी के बारे में किया जा रहा दावा पूरी तरह सच नहीं है. मोनिका यादव यूपीएससी क्रैक करके सिविल सेवक जरूर बनी हैं, मगर वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) नहीं, बल्कि भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस ) की 2018 बैच की अधिकारी हैं. 

यह भी पढ़ें  ​​​​​​-  पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बैचमेट का इस्तीफा भी मंजूर, कौन हैं जगमोहन मीणा, जिन्होंने छोड़ी IPS की नौकरी

मोन‍िका यादव अपने पत‍ि आईएएस सुशील कुमार यादव के साथ.

मोनिका यादव की सक्सेस स्टोरी

मोनिका यादव की सफलता की पूरी कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2017 क्रैक करने से पहले मोनिका न केवल अपने प्रथम प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनीं, बल्कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की सिव‍िल सेवा परीक्षा पास करके राज्य पुलिस में डीएसपी बनने में भी कामयाब हुईं. हालांकि, उन्होंने डीएसपी पद पर जॉइन नहीं किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें  ​​​​​​- Success Story: जुड़वा बहनों का कमाल, एक साथ जन्मीं, एक साथ पढ़ीं, अब NET-JRF में रचा इत‍िहास

मोनिका यादव को आईएएस बताने वाली एक वायरल पोस्‍ट.

मोनिका यादव की वर्तमान पोस्टिंग

आईआरटीएस मोनिका यादव की वर्तमान पोस्टिंग अजमेर में डिविजनल कमर्शियल मैनेजर के पद पर है. साल 2026 में वायरल हो रही मोनिका की यह तस्वीर छह साल पुरानी है. साल 2020 में भी वायरल हुई थी. फोटो उस वक्त की है जब मोनिका की पहली बेटी का जन्म हुआ था. फिलहाल मोनिका मातृत्व अवकाश पर हैं और जल्द ही उनके घर दूसरी बार नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें  ​​​​​​- IAS चर्चित गौड़ की बेटी करने लगी जिद: 'मम्मी, पापा के ऑफिस ले चलो', सोनभद्र DM की IFS पत्नी ने शेयर की कहानी

मोनिका यादव को आईएएस बताने वाली एक अन्‍य पोस्‍ट.

पति बालोतरा व प‍िता बूंदी ज‍िला कलेक्‍टर 

मोनिका यादव के पिता हरफूल सिंह यादव और पति सुशील यादव राजस्थान में जिला कलेक्टर हैं. बूंदी जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे रहे पिता हरफूल सिंह राजस्थान सिविल सेवा के अधिकारी रहे हैं और प्रमोट होकर आईएएस बने हैं. वहीं, मोनिका के पति सुशील यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं. 2017 बैच के आईएएस अधिकारी सुशील यादव वर्तमान में राजस्थान के बालोतरा के जिला कलेक्टर हैं. 

मोन‍िका यादव को यूपीएससी 2017 में 403वीं रैंक और आईआरटीएस सर्विस कैडर अलॉट हुआ. 

मोनिका यादव कहां की रहने वाली हैं?

मोनिका यादव मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर ब्लॉक के गांव लिसाड़िया की रहने वाली हैं. उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में अखिल भारतीय स्तर पर 403वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें आईआरटीएस कैडर अलॉट हुआ. भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एकेडमिक्स में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड भी मिला. यूपीएससी से पहले मोनिका ने प्रथम प्रयास में ही आरएएस  परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल कर डीएसपी का पद प्राप्त किया था. 

यह भी पढ़ें  ​​​​​​-  मजदूर की बेटी बनीं जिला कलेक्टर, जानें कौन हैं IAS श्रीधन्या सुरेश, जिन्होंने गरीबी को मात देकर क्रैक की UPSC

Advertisement

यह भी पढ़ें  ​​​​​​- तनु जैन के कंधे पर बैठा बेटा: तथास्तु कोचिंग मैम ने शेयर की वर्किंग मॉम की खूबसूरत कहानी

Topics mentioned in this article
IAS
Jobs
Education
Rajasthan News