विज्ञापन

कन्नड़ विवाद के चलते साउथ वेस्टर्न रेलवे ने स्थगित की भर्ती परीक्षा, जानें अब कब होगा एग्जाम

कर्नाटक रक्षण वेदिके ( Karnataka Rakshana Vedike) रिक्रूटमेंट एग्जाम से लोकल भाषा हटाने के कदम का विरोध कर रहा है, उनका कहना है कि इससे लोकल कैंडिडेट एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं एग्जाम पोस्टपोन करने का स्वागत करते हुए, ऑर्गनाइजेशन ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी किए बिना एग्जाम दोबारा होता है, तो फिर से प्रोटेस्ट होगा.

कन्नड़ विवाद के चलते साउथ वेस्टर्न रेलवे ने स्थगित की भर्ती परीक्षा, जानें अब कब होगा एग्जाम
साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने 295 पोस्ट भरने के लिए प्रमोशन परीक्षाएं रखी थीं.

साउथ वेस्टर्न रेलवे ने कन्नड़ समर्थक संगठनों के विरोध के बाद अपनी भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है. ये भर्ती परीक्षा सिर्फ इंग्लिश और हिंदी में कराए जाने को लेकर विरोध हो रहा है. जिसको लेकर ये कदम उठाया गया है. साउथ वेस्टर्न रेलवे की और से एक अधिकारी ने कहा,  विरोध के कारण भर्ती परीक्षाएं टाल दी गई हैं और अगली तारीखें बाद में बताई जाएंगी.  कन्नड़ समर्थक संगठन के सदस्यों के बेंगलुरु समेत राज्य के कुछ हिस्सों में एग्जाम सेंटर के पास विरोध प्रदर्शन करने के बाद सुबह की परीक्षाएं टाल दी गईं. उन्होंने कहा कि दोपहर में होने वाले एग्जाम भी पोस्टपोन कर दिए गए हैं.

295 पदों के लिए होनी थी परीक्षा

साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने मंगलवार को 295 पोस्ट भरने के लिए प्रमोशन परीक्षाएं तय की थीं, जिसमें मालगाड़ी मैनेजर के 194 पोस्ट शामिल थे. कर्नाटक रक्षण वेदिके के सदस्य बेंगलुरु और हुबली में एग्जाम सेंटर के बाहर जमा हुए और मांग की कि एग्जाम कन्नड़ में भी कराए जाएं. 

कर्नाटक रक्षण वेदिके रिक्रूटमेंट एग्जाम से लोकल भाषा हटाने के कदम का विरोध कर रहा है, उनका कहना है कि इससे लोकल कैंडिडेट एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं एग्जाम पोस्टपोन करने का स्वागत करते हुए, ऑर्गनाइज़ेशन ने चेतावनी दी कि अगर उसकी मांगें पूरी किए बिना एग्जाम दोबारा होते हैं तो वह फिर से प्रोटेस्ट करेगा.

"हर स्टेट की भाषा का सम्मान किया जाया"

कर्नाटक रक्षण वेदिके के मेंबर हनुमंथप्पा अंबिगेरी ने कहा, "हर स्टेट की भाषा का सम्मान किया जाना चाहिए. कैंडिडेट को अपनी-अपनी स्टेट की भाषाओं में एग्जाम देने की इजाज़त होनी चाहिए. कर्नाटक में कन्नड़, तमिलनाडु में तमिल, महाराष्ट्र में मराठी, ताकि लोकल कैंडिडेट को ऊंचे पदों पर काम करने के बेहतर मौके मिल सकें."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannada Language Protests, Kannada Language Controversy, Kannada Language Railway, Railway Postponed Exam New Date Kannada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com