विज्ञापन

ISRO URSC Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 61 पदों पर आवेदन शुरू

ISRO URSC Recruitment 2026 : इसरो के यूआरएससी केंद्र ने तकनीशियन और ड्राइवरों सहित कुल 61 पदों पर रेग्यूलर भर्ती निकाली है. 10वीं पास और आईटीआई योग्यता वाले उम्मीदवार आज शाम 5 बजे से 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ISRO URSC Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए इसरो में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 61 पदों पर आवेदन शुरू
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर के शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक तय की गई है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में नौकरी करने का सपना देखने वालों के सुनहरा मौका है. इसरो के एक प्रमुख केंद्र यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बेंगलूरु ने टेक्नीशियन - बी/भारी वाहन चालक -ए/हल्के वाहन चालक -ए/स्टाफ कार चालक-ए की कुल 61 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन आज से शुरू हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए योग्यता, आवेदन शुल्क, सैलरी और लास्ट डेट क्या है. 

वैकेंसी डिटेल्स

अधिसूचना के मुताबिक इसरो-यूआरएससी की ओर से जारी 61 रिक्तियों में टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स/मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेज/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स) के 24, टेक्नीशियन-बी (फिटर) के 8, टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रीशियन) के 4, टेक्नीशियन-बी (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) के 5, टेक्नीशियन-बी (टर्नर) का 1, टेक्नीशियन-बी (मशीनिस्ट) के 2, टेक्नीशियन-बी (मोटर व्हीकल मैकेनिक) का 1, टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रोप्लेटर) का 1, लाइट व्हीकल ड्राइवर-ए के 3, स्टाफ कार ड्राइवर-ए के 2 और हैवी व्हीकल ड्राइवर-ए के 10 पद शामिल हैं.

कब से शुरू है आवेदन

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर के शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इसरो या यूआरएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से टेक्नीशियन-बी के लिए 10वीं पास और संबंधित आईटीआई/एनटीसी/एनएसी; ड्राइवर के पदों के लिए 10वीं पास के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव होना चाहिए.

उम्र कितनी चाहिए

आवेदनों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट यानी 13 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन कितनी मिलेगी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा/सीबीटी, कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी टेक्नीशियन-बी के लिए 21,700 रुपए प्रतिमाह और ड्राइवर के पदों के लिए 19,900 रुपए प्रतिमाह होगी. इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

कितनी लगेगी आवेदन फीस

आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है, हालांकि लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और अन्य गैर-छूट प्राप्त उम्मीदवारों को 100 रुपए काटकर 400 रुपए वापस कर दिए जाएंगे. वहीं, महिलाएं/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक को पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com