IOCL recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 39 जूनियर ऑपरेटर (IOCL Recruitment Junior Operator) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू की है. आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार 9 जुलाई 2022 से शुरू हो गई है. इच्छुक आवेदक अंतिम तारीख 29 जुलाई से पहले तक आवेदन करने में सक्षम होंगे. लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 21 अगस्त है. इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com के माध्यम से इन रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Indian Oil Corporation Limited Recruitment 2022: डिटेल
- कुल पद: 39
योग्यता और अनुभव मानदंड
- योग्य उम्मीदवार के पास क्षेत्रीय परिवहन द्वारा जारी वैध हैवी मोटर ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंकों के साथ उच्च माध्यमिक (बारहवीं कक्षा) और आरक्षित पदों के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 40% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए.
- आवेदक के पास हैवी मोटर ड्राइविंग (प्रशिक्षण को छोड़कर) में न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए यानी एचएमवी लाइसेंस प्राप्त करने के बाद एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
DU Non Teaching Recruitment 2022: DU में निकली नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती आज ही करें अप्लाई
IOCL recruitment 2022: नोटिफिकेशन पीडीएफ
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल प्रवीणता शारीरिक परीक्षण (skill proficiency physical test) (ड्राइविंग टेस्ट) शामिल होगा जो क्वालिफाइंग नेचर का होगा. लिखित परीक्षा में निम्नलिखित मानदंडों पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- क्वांटिटेटिव एप्टीटुड और जेनरिक एप्टीटुड: 40 अंक
- रीजनिंग एबिलिटी: 40 अंक
- बेसिक एंगलिंग लैंग्वेज स्किल: 20 अंक
- लिखित परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी.
IOCL Recruitment Junior Operator: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये और अतिरिक्त बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा, ऑनलाइन भुगतान केवल ePayOne पोर्टल पेमेंट गेटवे के माध्यम से होगा.
Indian Oil Corporation Limited Recruitment 2022: Apply Online
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं