विज्ञापन

12वीं पास छात्रों के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, JEE Main 2026 के स्कोर पर होंगे शॉर्टलिस्ट

Indian Army Technical Entry Scheme: भारतीय सेना में नौकरी करने का शानदार मौका है, जेईई मेन के स्कोर पर 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी निकाली गई है. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

12वीं पास छात्रों के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, JEE Main 2026 के स्कोर पर होंगे शॉर्टलिस्ट
भारतीय सेना में नौकरी का शानदार मौका

Indian Army Technical Entry Scheme: भारतीय सेना ने 'टेक्निकल एंट्री स्कीम' (TES-56) कोर्स के लिए कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि एक शर्त भी है. जिन छात्रों ने JEE Main परीक्षा पास की है, वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही नोटिफिकेशन में आयुसीमा से लेकर बाकी तमाम तरह की जानकारियां दी गई हैं. 

कुल कितने पदों पर है भर्ती?

Technical Entry Scheme (TES-56) के कुल 90 पदों पर भर्ती निकाली गई है. यानी 12वीं पास युवाओं के पास सेना में अफसर बनने का शानदार मौका है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry) और मैथ (Maths) विषयों के साथ 10+2 (12वीं) पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का JEE Main 2026 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है. उम्मीदवारों का चयन JEE Main के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. 

आयुसीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले की उम्र 16.5 साल से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB (Services Selection Board) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के बाद मेडिकल टेस्ट होगा और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इस भर्ती के लिए 13 मई से आवेदन शुरू हो चुके हैं और 12 जून तक विंडो खुली रहेगी. 

चार साल तक की ट्रेनिंग

चुने गए उम्मीदवारों को 4 साल की टेक्निकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें भारतीय सेना में 'लेफ्टिनेंट' के पद पर स्थायी कमीशन (Permanent Commission) दिया जाएगा. यानी अफसर के तौर पर नौकरी मिल जाएगी. उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. 

MS Dhoni Army Salary & BCCI Pension: धोनी को सेना से कितनी मिलती है सैलरी और BCCI से पेंशन? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army Technical Entry Scheme, Indian Army Technical Entry Scheme Jobs, 12th Pass Students, Army Officers 12th Pass
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com