विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

आईआईटी गुवाहाटी में निकली बंपर भर्तियां, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदकों को पहले शॉर्टलिस्ट करेगा आईआईटी प्रशासन, शार्टलिस्ट किए उम्मीदवारों को ही मिलेगा मौका

Also Read in
आईआईटी गुवाहाटी में निकली बंपर भर्तियां, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • उम्मीदवारों की लिस्ट 15 दिसंबर को वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी
  • योग्यता के आधार पर बनेगा मेरिट लिस्ट
  • लंबे अरसे से खाली थे यह पद
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी(आईआईटीजी) अपने यहां विभिन्न पदों पर नियुक्तियां आमंत्रित की हैं. यह सभी नियुक्तियां प्रोजेक्ट के आधार पर विभिन्न पदों के लिए हैं. सात पदों के लिए निकाली गई नियुक्तियों के लिए आवेदन करने अंतिम तारीख पांच दिसंबर है. आवेदन के बाद लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिन पदों के लिए आवेदन निकले हैं उनका विवरण नीचे है.
 
iit guwahati


यह भी पढ़ें:IIT भुवनेश्वर में फेलोशिप पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन

सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर , पद : 01(अनारक्षित)
योग्यता : इस पद के लिए इंजीनियरिंग में पीएचडी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री होना जरूरी है. या फिर आवेदक के पास कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन साइंस में तीन साल का अनुभव होना चाहिए या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो. कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) के साथ पांच साल का अनुभव होना भी जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवार को सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन की भी पूरी जानकारी हो.

यह भी पढ़ें:'सुपर 30' आनंद कुमार की बायोपिक अगले साल इस तारीख को होगी रिलीज

टेक्निकल असिस्टेंट ,पद : 05  (अनारक्षित)
योग्यता : इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री हो. या कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दो साल का कार्यानुभव हो. 

ऑफिस असिस्टेंट , पद: 01 (अनारक्षित)
योग्यता : किसी भी विषय में एमए/ एमएससी/ एमकॉम किया हो. या किसी भी विषय में बीए/ बीएससी/ बीकॉम किया हो. इसके साथ दो साल का अनुभव होना भी जरूरी है. उम्मीदवार के पास अकाउंटिग टूल और कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान हो. 

यह भी पढ़ें:युवा अन्वेषकों के कार्यक्रम की मेजबानी करेगा आईआईटी-केजीपी

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवार को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद इंटरव्यू भी लिया जाएगा. 
 आवेदन प्रक्रिया : सबसे पहले वेबसाइट http://eict.iitg.ernet.in/recruitment.html पर जाएं और रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें. 
-इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं और सभी मांगी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें और जमा कर दें.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. 

जरूरी जानकारी
- ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। 
-इसके बाद उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह लिस्ट 15 दिसंबर को वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। 
- शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार को 2 जनवरी 2018 को सुबह 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। 

VIDEO:आईआईटी छात्रों ने निकाला प्रदूषण से बचाव का उपाय 

- तीन जनवरी 2018 को उम्मीदवार को अपना इंटरव्यू देने ई एंड आईसीटी ऑफिस टेक्नोलॉजी कॉम्पलेक्स में आना होगा। 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT, Recruitment, IIT Guwahati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com