AIIMS Notification 2025 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (नार्सेट) का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती परीक्षा के तहत देश के एम्स में खाली पड़े नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी. नॉर्सेट 9 के लिए आज 22 जुलाई से WWW.aiimsexams.ac.in लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इस पद के आवेदन से जुड़ी सारी डिटेल्स विस्तार से आगे आर्टिकल में दे रहे हैं.
IBPS के इस पद के लिए ग्रैजुएट अभी करें अप्लाई, 5000+ पदों की आज है लास्ट डेट
नोर्सेट की शैक्षणिक योग्यता - NORCET Educational Qualification
बीएससी ऑनर्स नर्सिंग/बीएस नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा और 2 साल का अनुभव होना आवश्यक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा उम्मीदवार को स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना जरूरी है.

इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल है. हालांकि, एससी व एसटी वर्ग को 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट दी जाएगी.
इस पद के लिए वेतन - पे बैंक 2, 9300-34800, ग्रेड पे- 4600 होगा.
नोर्सेट की चयन प्रक्रिया क्या है - What is the NORCET selection processइस पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के 100 एमसीक्यू शामिल होंगे. हर प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान और योग्यता से संबंधित 20 MCQ और नर्सिंग कोर्स के पाठ्यक्रम से जुड़े 80 MCQ शामिल होंगे.
इस परीक्षा के लिए समय 90 मिनट रखा गया है. आपको बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है. हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक माइनस कर दिए जाएंगे.
इस पद के लिए आवेदन फीस जनरल और ओबीसी के लिए 3000 रुपये, जबकि एससी (SC), एसटी (ST), ईडब्ल्यूएस (EWUS) उम्मीदवार के लिए 2400 रुपये. वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क होगा.
आवेदन फीस की पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं.
NORCET के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन - Till when can one apply for NORCET
इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in के माध्यम से 22.07.2025 से 11.08.2025 तक शाम 5:00 बजे तक किए जा सकते हैं.
नोर्सेट 9 परीक्षा तिथि 2025
नोर्सेट की प्रीलिम्स एग्जाम डेट 14 सितंबर 2025 और मेन एग्जाम की तारीख 27 सितंबर 2025 है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं