विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

WBHRB: बंगाल में ग्रेड-III की नौकरी की लाइन में इंजीनियरिंग वाले, कई ऐसे भी जिन्हें 10वीं में मिले थे 95 फीसदी अंक

बंगाल में फैसिलिटी मैनेजर ग्रेड- III की नौकरी के लिए इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के युवाओं तक ने आवेदन किया है.

WBHRB: बंगाल में ग्रेड-III की नौकरी की लाइन में इंजीनियरिंग वाले, कई ऐसे भी जिन्हें 10वीं में मिले थे 95 फीसदी अंक
WBHRB: इन पदों पर 3 लाख 50 हजार लोगों ने आवेदन किया है.
नई दिल्ली:

देश में बढ़ती बेरोजगारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बंगाल में फैसिलिटी मैनेजर ग्रेड- III की नौकरी के लिए इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के युवाओं तक ने आवेदन किया है. बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड ने फैसिलिटी मैनेजर ग्रेड- III के कुल 819 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इन पदों पर 3 लाख 50 हजार लोगों ने आवेदन किया है जिनमें 9,000 ऐसे हैं जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं. कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने 80 से 90 फीसदी अंकों के साथ B. Tech और M. Tech की डिग्री हासिल कर रखी है.  

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष तापस मंडल ने कहा, ''इन पदों पर आवेदन करने वालों में इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के अलावा, अधिकांश आवेदक विज्ञान में स्नातक और स्नातकोत्तर हैं. हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में योग्य लोगों के आवेदन मिलेंगे. उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने 10वीं में 95 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए थे.

बोर्ड ने 6,000 आवेदकों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है. उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद हम 5,000 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करेंगे, जिन्हें लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा. लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा.  

अन्य खबरें
UPPSC: रवीश कुमार ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2013 के रिजल्ट पर किया ये पोस्ट
IBPS RRB PO Result 2019: आज शाम जारी होगा पीओ प्री परीक्षा का रिजल्ट, ये है डायरेक्ट लिंक


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Hospitals, Engineers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com