विज्ञापन

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 2 दिसंबर को 3 शिफ्ट में होगा एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

BSF Constable Tradesman Admit Card 2026: फिजिकल टेस्ट (PET/PST) में सफल हुए 1.81 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. जानें शिफ्ट टाइमिंग और डाउनलोड करने का आसान तरीका.

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 2 दिसंबर को 3 शिफ्ट में होगा एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड
बीएसएफ के इस भर्ती अभियान के जरिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के कुल 3,588 पदों को भरा जाएगा.

BSF Tradesman Admit Card Kaise Nikale : गृह मंत्रालय के अधीन बीएसएफ ने रिक्रूटमेंट साइकिल 2024-25 के तहत दूसरे चरण की रिटेन एग्जाम के लिए आज यानी 17 नवंबर 2026 को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच आयोजित पहले स्टेप की शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा (PST/PET) पास की है, वे अब बीएसएफ के ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, कैंडिडेट्स के रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भेजा गया है. उम्मीदवार 17 नवंबर से लेकर परीक्षा के दिन यानी 2 दिसंबर 2026 तक अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

2 दिसंबर को 3 शिफ्टों में होगा एग्जाम

बीएसएफ की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का आयोजन 2 दिसंबर 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा. 120 मिनट यानी 2 घंटे की यह परीक्षा एक ही दिन में तीन अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी-

पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी

दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक होगी

तीसरी शिफ्ट शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक होगी

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले बीएसएफ के ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर उपलब्ध Admit Card या Recruitment सेक्शन में जाकर BSF Constable Tradesman Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.

अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या डीओबी भरें.

स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर Submit/Login पर क्लिक करिए.

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड करें और साफ प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

विदित है कि बीएसएफ के इस भर्ती अभियान के जरिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के कुल 3,588 पदों को भरा जाएगा. पहले चरण के फिजिकल टेस्ट में सफल घोषित किए गए कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण की CBT में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. रिटेन एग्जाम के बाद सफल अभ्यर्थियों को तीसरे स्टेप के लिए बुलाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com