विज्ञापन

बिहार में BPSC की 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 3 जून को होनी थी आयोजित

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी की है. इसके तहत इस परीक्षा को तत्काल टाल दिया गया है.

बिहार में BPSC की 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 3 जून को होनी थी आयोजित
BPSC

BPSC Judicial Service Exam: बिहार में न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी की है. इसके तहत इस परीक्षा को तत्काल टाल दिया गया है. यानी 3 जून को आयोजित होने वाली 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. BPSC ने अपने नोटिस में बताया है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा पारित अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है. इस परीक्षा की तारीख फिर से जारी की जाएगी.

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने बीते 22 मई 2026 को एक रिट याचिका पर सुनावाई करते हुए आदेश पारित किया था. सुप्रीम कोर्ट के इसी आदेश के बाद BPSC ने 3 जून को होने वाली न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. 

BPSC द्वारा जारी नोटिस

Latest and Breaking News on NDTV

BPSC ने अपनी नोटिस में कहा है कि फिलहाल इस परीक्षा को आयोजित नहीं किया जाएगा. हालांकि आगे यह परीक्षा कब ली जाएगी इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है. अभ्यर्थियों से अगली सूचना तक आयोग के साथ बने रहने को कहा है.

पहले भी BPSC ने किया था परीक्षा स्थगित

बता दें, इससे पहले भी BPSC ने उद्योग विभाग के तहत होने वाली परियोजना प्रबंधन भर्ती परीक्षा को भी स्थगित किया था. यह परीक्षा 30 मई 2026 को आयोजित होनी थी. लेकिन इसे भी टाल दिया गया है और इसकी भी परीक्षा की अगली तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ेंः UPSC मेन्स की तरह करनी पड़ेगी प्रीलिम्स की तैयारी? सवालों के पैटर्न ने बदल दिया पूरा गणित!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC Judicial Services Preliminary, BPSC 33rd Judicial Exam Postponed, BPSC Notice, BPSC News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com