Bihar Police ASI Exam Date 2026 postponed : बिहार पुलिस में स्टेनो सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को होने वाली थी, लेकिन इसी दिन NEET UG 2026 परीक्षा होने के कारण अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है.
अब यह परीक्षा 28 जून 2026 को एक ही पाली में (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक) आयोजित की जाएगी. कुल 993 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुबह 10 से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा.
नीचे दिए गए डेट और समय को कर लीजिए नोट
परीक्षा की तारीख: 28 जून 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 10:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक (11:00 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी)
एडमिट कार्ड (e-Admit Card) कब और कैसे करें डाउनलोड?
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
15 जून 2026 से उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व जन्मतिथि दर्ज करके परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी चेक कर सकते हैं.
22 जून 2026 (रात 00:00 बजे) से आधिकारिक वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र (e-Admit Card) डाउनलोड करने का लिंक लाइव हो जाएगा, जो 28 जून 2026 की सुबह 11:00 बजे तक खुला रहेगा.
अगर वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो, तो क्या करें?
अगर किसी तकनीकी खराबी के कारण आप वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो 26 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक केंद्रीय चयन पर्षद के पटना स्थित कार्यालय (05, हार्डिंग रोड, बैंक रोड, सचिवालय हाल्ट के पास, पटना - 800001) जाकर डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने आवेदन पत्र की रसीद (Receipt) की फोटोकॉपी और एक वैलिड फोट आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) साथ ले जाना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं