पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली हैं. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए ये एक अच्छा मौका है, इसे हाथ से जाने न दें. पंजाब एंड सिंध बैंक की और से निकाले गए नोटिफिकेशन के अनुसार राज्यवार जेएमजीएस (जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I) में लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 1,000 पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी. आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू हो गई है. जो कि 20 अप्रैल तक चलेगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें.
क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- होमपेज पर आवेदन करने का एक लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद ही लॉगिन किया जा सकेगा.
- फॉर्म में पूछी सारी जानकारी सही से भर दें. साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
- रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी कर दें. जो कि जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रुपए तय किया गया है.
कौन कर सकते हैं आवेदन
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 महीने का योग्यता और शाखा अनुभव होना चाहिए.
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
क्या है चयन प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा. उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 48,480 से 85,920 रुपये मिलेंगे. इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-CBI में 275 पदों पर भर्ती: बिना देर किए ऐसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं