विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

Andaman & Nicobar Police Recruitment 2017: 143 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक

सभी पदों के लिए अलग-अलग तय की गई है योग्यता, मेरिट के आधार पर तय होगा चयन

Also Read in
Andaman & Nicobar Police Recruitment 2017: 143 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक
फाइल फोटो
  • योग्यता के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन
  • मेरिट लिस्ट तय करेगी फाइनल उम्मीदवारों का नाम
  • लंबे समय से खाली थे ये सभी पद
नई दिल्ली: अंडमान निकोबार (Andaman & Nicobar Police) पुलिस ने अपने यहां खाली पड़ें पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 143 पदों पर निकली भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है.पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई हैं...

यह भी पढ़ें: 449 पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

कैसे करें आवेदन- कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य पदों के लिए निकली भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक police.andaman.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है. आवेदक पद के मुताबिक योग्यता वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 5390 पदों के पर निकली हैं भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक

उम्र सीमा- इन अलग-अलग पदों के लिए आवेदक की उम्र 18 से 38 साल के बीच होनी चाहिए. 

इस तरह से होगा उम्मीदवारों का चुनाव- आवदकों का चयन इन परीक्षा के परिणाम के आधार पर होगा. आवेदकों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, असेसमेंट टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा. 

VIDEO: भर्ती घोटाले में सेना का डॉक्टर हुआ गिरफ्तार



इतना देना होगा आवेदन शुल्क- आवेदन शुल्क की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर दी गई है. आवेदक को आवेदन करते समय ही इसका भुगतान करना होगा. 
नोट- पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाएं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andaman & Nicobar Police Recruitment 2017, Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com