विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

Air India Recruitment 2017: 417 पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, आप भी करें आवेदन

इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की वेबसाइट www.airindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

Also Read in
Air India Recruitment 2017: 417 पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, आप भी करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • विभाग की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
  • दो अलग-अलग पोस्ट पर निकली हैं भर्तियां
  • मेरिट लिस्ट के आधार पर चुने जाएंगे उम्मीदवार
नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) ने 417 खाली पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक आवेदन इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 और 3 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है...

यह भी पढ़ें: 190 पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, इच्छुक आवेदक जल्द करें आवेदन

यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की वेबसाइट www.airindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इन पदों के लिए मांग गए हैं आवेदन- विभाग ने जिन पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं उनमें एयरक्राफ्ट टेक्निशियन और स्किल्ड ट्रेड्समेन के पोस्ट शामिल हैं. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- एयरक्राफ्ट टेक्निशयन के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास डीजीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त या एयरक्राफ्ट मेंटेनेंश इंजीनियरिंग में सर्टिफिकेट 60 फीसदी अंक के साथ या एएमई डिप्लोमा किया होना चाहिए. वहीं स्किल्ड ट्रेडमैन के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईआईटी  की डिग्री होना जरूरी है. उम्मीदवार योग्यता से जुड़ी अन्य चीजें विभाग की वेबसाइट पर जाकर विस्तार से पढ़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: 1017 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

उम्र सीमा- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 35, अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की उम्र 38 और एससी व एसटी वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों की उम्र 40 साल होना जरूरी है. 

इस आधार पर होगा चयन- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

VIDEO: एलजी आवास के बाहर शिक्षकों ने किया हंगामा


इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदक को 1000 रुपये चुकाने होंगे जबकि एससी व एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Recruitment 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com