सोशल मीडिया की मदद से किया हनीट्रैप फिर व्यवसायी को नशीला ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, वीडियो बनाकर वसूले 4 लाख और गहने

Dhanbad News: धनबाद के लोयाबाद में एक हनीट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिसमें एक महिला ने एक बिजनेसमैन फंसाकर उसका वीडियो बनाया और उससे ₹4 लाख और ज्वेलरी लूट ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस के साथ गिरफ्तार महिला
NDTV

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र से हनीट्रैप का मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर व्यवसायी से लाखों की ठगी की है. पुलिस ने इस गिरोह की मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसके पति समेत अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. जिसके लिए उससे आगे की पूछताछ की जा रही है.

दोस्ती से लेकर ब्लैकमेलिंग तक का सफर

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि  मामला तब शुरू हुआ जब आरोपी महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित व्यवसायी से संपर्क किया। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा और महिला ने व्यवसायी को अपने विश्वास में ले लिया. 28 अप्रैल को महिला ने मिलने के बहाने व्यवसायी को लोयाबाद स्थित अपने घर बुलाया. पीड़ित का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद गिरोह ने एक अन्य युवती को बुलाकर व्यवसायी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

4 लाख की वसूली और गहनों की लूट

इसके बाद जैसे ही व्यवसायी को होश आया, गिरोह के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करने लगे. डर के मारे पीड़ित ने 4 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से दे दिए. इतना ही नहीं, आरोपियों ने व्यवसायी के पास मौजूद सोने के गहने भी छीन लिए और वहां से फरार हो गए.

पुलिस की कार्रवाई और पुराना आपराधिक इतिहास

थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि  मामले की जांच में खुलासा हुआ कि यह एक सुनियोजित गिरोह है, जिसमें कई युवक-युवतियां शामिल हैं. ये सोशल मीडिया के जरिए अपना शिकार चुनते हैं और  फिर हनीट्रैप कर उनसे ठगी करते हैं. संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार महिला के पति समेत अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोटा पुलिस के ऑपरेशन म्यूल हंटर से हिला साइबर ठगों का साम्राज्य, 70 करोड़ के फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Case: पकड़ा गया ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, भोपाल पुलिस ने जबलपुर से धरा
Topics mentioned in this article