आधी रात को गर्ल्स हॉस्‍टल में घुसा सांप, 4 लड़क‍ियों को डसा; एक की मौत और 3 भर्ती  

जहरीला सांप रात को लड़क‍ियों के हॉस्‍टल में घुस गया. एक के बाद एक करके चार लड़क‍ियों को डस ल‍िया. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांप ने हॉस्टल में सो रही चार छात्राओं को डस लिया.
फाइल फोटो

झारखंड के लोहरदगा शहर के एक हॉस्टल में एक जहरीला सांप 4 लड़कियों को डस लिया. एक छात्रा की मौत हो गई, और तीन का इलाज चल रहा है. मामला कुडू थाना क्षेत्र के समसिरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल का है. एक छात्रा को सदर अस्पताल में, दूसरी को RIMS रेफर कर द‍िया गया है, और तीसरी छात्रा का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. 

एक ही कमरे में सो रही थीं छात्राएं  

चारों छात्राएं हॉस्‍टल के एक ही कमरे में सो रही थीं. एक ही सांप ने चारों को काट ल‍िया. लाइट जलाकर देखा तो सांप फन काढ़कर खड़ा हो गया. चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्‍य छात्राएं भी जग गईं, और भागकर गईं तो चारों की हालत गंभीर थी. एक टीचर छात्राओं को सदर अस्पताल ले गए, जहां एक छात्रा की मौत हो गई. मृतक छात्रा की पहचान 12 साल की वर्षा उरांव के तौर पर हुई है, जो साल्गी अलाउदी नवा टोली की रहने वाली थीं.

तीन का चल रहा इलाज  

मनीषा कुमारी (14) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. फुलमनिया उरांव (11) और अनीसा कुमारी (11) की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर कर दिया है. 

परिवार के लोग पहुंचे अस्पताल  

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिवार वालों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.  कुडू पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, और कार्रवाई की जा रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुब्‍बारा बेचने वाली मह‍िला के ल‍िए फर‍िश्‍ता बनकर आए स्‍पीकर ओम बिरला, पक्‍का घर और हर महीने 10 हजार का ऐलान

Featured Video Of The Day
युद्ध के बीच खामनेई को अंतिम विदाई! ईरान में बदले की आग, अमेरिका पर बड़े हमले की तैयारी?

Topics mentioned in this article
Jharkhand News
Snake
Hostel
Snake Bite Case
Girls Hostel