झारखंड: 7 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, अप्रैल के पहले दिन बदलेगा मौसम

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, रांची में आसमान में तीन अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मंगलवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
झारखंड: 7 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट (File Photo)
IANS

Weather Update: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग के दोपहर के बुलेटिन के अनुसार, गोड्डा में सबसे अधिक 1 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान बीते 24 घंटे में पलामू जिले के डाल्टनगंज में 38.2 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक तापमान रहा है, जबकि गुमला में 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. मौमस विभाग ने मंगलवार (31 मार्च) को झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कुछ ज़िलों में छिटपुट जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई है. 

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, 31 मार्च को झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामतारा और गिरीडीह में बादल-गरज और चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है. इसके अलावा राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने चलने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है. 

तेज हवाओं के साथ गरजेंगे बादल

मौसम विभाग ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का 'येलो' अलर्ट' जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि राज्य के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी. 

2-3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

इसके अतिरिक्त, 2 और 3 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी और मध्य जिलों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली कड़कने का अनुमान है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, “आसमान में तीन अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मंगलवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बुधवार यानी 01 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद अगले 24 घंटों में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

हजारीबाग की रामनवमी में ऐसी क्या खास बात है कि विदेश से लेकर संसद तक होती है चर्चा

ईसाई और मुसलमान बनने वाले आदिवासियों का ST का दर्जा खत्म किया जाए... बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा