Chatra market closed: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दंतार गांव में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. जहां गुरुवार सुबह उस समय तनाव फैल गया जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर की दीवार पर भगवान राम और माता सीता के खिलाफ अमर्यादित भाषा लिखी देखी. इस घटना ने स्थानीय हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है, जिसके विरोध में पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है.
विरोध स्वरूप बाजार की दुकानों को कराया बंद
घटना की खबर तेजी से पूरे गांव में फैलते हुए भारी संख्या में मंदिर परिसर के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए. जिसके बाद आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों ने विरोध स्वरूप बाजार की दुकानों को बंद करा दिया.
बाजार की दुकानें बंद
Photo Credit: NDTV
मिटवाई गई आपत्तिजनक भाषा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वशिष्ठ थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह और अंचलाधिकारी (CO) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने सबसे पहले मंदिर की दीवार पर लिखी गई आपत्तिजनक भाषा को साफ करवाया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
छावनी में तब्दील इलाका
Photo Credit: NDtv
आरोपियो जब नहीं होगी कार्रवाई, तब तक रहेंगे बाजा बंद
घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों में से एक राहुल कुमार का ने मामले को लेकर बताया कि इस तरह की घटना पहली बार इस इलाके में नहीं हुई है. इससे पहले भी यहां मंदिर को निशाना बनाकर ऐसी अभद्र हरकत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस बार साफ चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक बाजार बंद रहेगा. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें; झारखंड का वो गांव जहां बच्चों को ‘किराये' पर लेकर बनाया जाता है पेशेवर चोर, दिल्ली से पकड़े 6 शातिर














