- धनबाद मेयर चुनाव में पूर्व विधायक संजीव सिंह की भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी संजीव अग्रवाल को करारी चोट
- संजीव सिंह ने पार्टी लाइन तोड़कर बागी के रूप में चुनाव लड़ा और युवाओं से विशेष समर्थन प्राप्त किया
- युवाओं ने सोशल मीडिया प्रचार और रोड शो के माध्यम से संजीव सिंह को व्यापक लोकप्रियता दिलाई है
Dhanbad Mayor News:धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव के मतगणना रुझानों ने संजीव सिंह के जलवे को बरकरार रखा है. भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी संजीव अग्रवाल को करारी शिकस्त देने की राह पकड़ ली. युवाओं का भारी समर्थन और जनता की पसंद ने BJP के बड़े नेताओं को भी रिजेक्ट कर दिया.
संजीव सिंह का जलवा बरकरार
धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव में संजीव सिंह का जलवा छाया हुआ है. भाजपा के पूर्व विधायक रह चुके संजीव सिंह ने पार्टी लाइन तोड़कर स्वतंत्र या बागी के रूप में मैदान में कूदे और अब वे सबसे आगे चल रहे हैं. युवाओं के बीच उनका प्रचार अभियान आग की तरह फैला, जिसने बड़े-बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया.
युवाओं के बीच जमकर वायरल हैं
युवा वोटरों ने संजीव सिंह को "सिंह मेनसन" बनाकर मैदान संभाला. प्रचार में उनका जलवा देखने लायक था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, रोड शो में उमड़ी भीड़. सांसद ढुल्लु महतो और विधायक राज सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया.पूर्व विधायक का तजुर्बा और स्थानीय मुद्दों पर फोकस ने जादू बिखेरा.
यह भी पढ़ें- रांची, मानगो, धनबाद; झारखंड निकाय चुनाव में दिखा महिलाओं का जलवा,पुरुषों को दी गजब पटखनी
सिंह मेनसन का जलवा
संजीव सिंह ने चुनावी रणनीति में कमाल दिखाया. वे भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के खिलाफ उतरे और सड़कों पर उतरकर जनता से सीधा संवाद किया. खासकर युवा वोटरों ने उनका खुलकर साथ दिया रैलियों में उनका जोश देखने लायक था,नारे लगते, भीड़ उफान पर आ जाती. "सिंह मेनसन का जलवा" बन चुका उनका नारा हर गली-मोहल्ले में गूंजा. पूर्व विधायक के तजुर्बे ने उन्हें स्थानीय मुद्दों जैसे साफ-सफाई, रोजगार और विकास पर मजबूत पकड़ दी, जो युवाओं को भा गया.
यह भी पढ़ें- रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर... झारखंड के शहरों में कैसे चला BJP का जादू, निकाय चुनाव में कौन कहां जीता
भाजपा में मची खलबली
इधर, भाजपा के बड़े नेता सांसद ढुल्लु महतो और विधायक राज सिन्हा ने संजीव अग्रवाल के लिए जोर-शोर से प्रचार किया रोड शो, जनसभाओं में वोट की अपील की, लेकिन जनता ने उनका साथ नहीं दिया. ढुल्लु महतो और राज सिन्हा की अपील रिजेक्ट हुई.इसके बावजूद संजीव सिंह को जनता ने भारी समर्थन दिया. मतगणना के रुझानों में वे सबसे आगे हैं, भारी वोटों से मेयर पद पर कब्जा जमाने को तैयार हैं. भाजपा में इसके बाद से हड़कंप मच गया है.बागी संजीव सिंह ने साबित कर दिया कि जनता की पसंद ऊपर है. अगर रुझान बने रहे, तो वे मेयर बनकर धनबाद का चेहरा बदल देंगे.














