Dhanbad Landslide Baghmara: मूसलाधार बारिश के बीच फटी जमीन और जिंदा समा गया पूरा परिवार, मलबे में दबकर 3 की मौत

धनबाद के बाघमारा में मूसलाधार बारिश के बीच अचानक जमीन फटी और देखते ही देखते मोनू उरांव का पूरा परिवार पाताल में समा गया. यहां जानें ताजा अपडेट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धनबाद बाघमारा भूस्खलन: बीसीसीएल की वो एक गलती और मिट्टी में मिल गए हंसते-खेलते घर, अब तक 3 लापता!
NDTV Reporter

Jharkhand News in Hindi Today: झारखंड के धनबाद स्थित बाघमारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार देर रात सोनारडीह ओपी के टांडाबारी बस्ती में भीषण भूस्खलन (Landslide) हो गया है, जिसमें कई घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए हैं. इस हादसे में मोनू उरांव, उनकी बेटी गीता और एक अन्य परिजन सरिता देवी जिंदा जमीन में समा गए हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बीसीसीएल की लापरवाही ने ली जान?

यह पूरा इलाका भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कोल माइंस जोन में आता है. स्थानीय ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन ने खनन के बाद मुहानों को खुला छोड़ दिया था. लगातार हो रही बारिश की वजह से मिट्टी धंस गई और यह भीषण हादसा हो गया. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते और गड्ढों को भरा जाता, तो आज एक ही परिवार के तीन सदस्य मौत के मुंह में न समाते.

सड़कों पर उतरा गुस्सा, विधायक को घेरा

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. उग्र प्रदर्शनकारियों ने राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीण अब कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं.

रेस्क्यू में बारिश बनी बाधा

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है. जमीन अभी भी अस्थिर है, जिससे और भी घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है. पूरे टांडाबारी बस्ती में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं. अब देखना यह होगा कि इस भीषण लापरवाही के लिए बीसीसीएल के किन अधिकारियों पर गाज गिरती है. 

Advertisement

BCCL माइनिंग ऑफिसर संजय सिंह का कहना है किमाइन सब्सिडेंस की जांच की जा रही है. जिला प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली कराने का आदेश दिया है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो.

ये भी पढ़ें:- लाल आतंक तो गया, अब 'नो सिग्नल' ले रहा जान! झारखंड के चतरा में पहाड़ चढ़कर हाजिरी दे रहे गुरुजी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ahmedabad Air India Plane Crash जहां हुआ, देखिए वहां अभी कैसे हैं हालात | NDTV Ground Report