धनबाद में बनेगा भव्य खाटूश्याम मंदिर, क्या होगी लागत और क्या होगी खासियत, जानिए सबकुछ

धनबाद के कतरास में कर्ती नदी तट पर सूर्य मंदिर परिसर में भव्य खाटू श्याम बाबा मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है. मंदिर के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर नींव रखी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धनबाद में बनेगा खाटूश्याम मंदिर
Jharkhand:

झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र के धनबाद जिले में भव्य खाटूश्याम मंदिर बनने जा रहा है. वैसे तो राजस्थान में खाटूश्याम मंदिर काफी मशहूर है. लेकिन धनबाद के कतरास में कर्ती नदी तट पर सूर्य मंदिर परिसर में भव्य खाटू श्याम बाबा मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 23 अप्रैल 2026 को विधि-विधान से भूमि पूजन कर नींव रखी. इस मंदिर को करोड़ों की लागत से तैयार किया जाएगा. साथ ही इसमें कई चीजें खास होगी जो इसकी भव्यता को और बढ़ा देगा.

लगभग 8 करोड़ों की लागत से बनेगा धार्मिक स्थल

यह मंदिर 8-10  करोड़ों रुपये की लागत से 5 एकड़ भूमि मे निर्मित होगा, जो क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देगा. सूर्य मंदिर के खाली भूखंड पर आधुनिक सुविधाओं सहित परिसर विकसित किया जाएगा. विधायक ने इसे धनबाद के लिए ऐतिहासिक बताया, जो धार्मिक पर्यटन और चौमुखी विकास को गति देगा. 

राजस्थानी शैली और कारीगरों की संभावना

मंदिर राजस्थानी नागर शैली में बनने की जा रही है, जैसा अन्य खाटू श्याम परियोजनाओं में देखा गया, कारीगर राजस्थान के सूरजगढ़ और गुजरात के होंगे. मंदिर को भव्य बनाने हेतु कोटा स्टोन और संगमरमर का उपयोग होगा जैसा अन्य खाटू श्याम परियोजनाओं में प्रचलित है. क्योंकि संत हजारी लाल इंदौरिया ने मार्च 2026 में स्थल का निरीक्षण किया और उनके सुझाव से ही पूरा निर्माण कार्य होगा. यह पूरा निर्माण कार्य श्री श्याम शरणम् सेवा ट्रस्ट प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहा है. यह शैली मूल खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर, राजस्थान) की परंपरागत नागर वास्तुकला से प्रेरित है, जिसमें तिकोना शिखर, चतुष्कोणीय आधार और ऊंचाई में शिखर प्रधानता प्रमुख होती है.

स्थानीय सहयोग से भव्य परिसर

सूर्य मंदिर समिति और कतरास निवासियों का सक्रिय सहयोग रहेगा. प्रेस क्लब कतरास को मुख्य मार्ग पर आधुनिक भवन (बड़ा हॉल, कार्यालय, शौचालय) में स्थानांतरित किया जाएगा. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, भोजनालय जैसी सुविधाएं होंगी, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगी. भूमि पूजन के दौरान विधायक ने कहा कि यह मंदिर धनबाद का गौरव बढ़ाएगा. स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है, और आने वाले वर्षों में कतरास धार्मिक तीर्थ बन सकता है.

Advertisement

आपको बता दे कि,इससे पहले कतरास का चिताही धाम राम राज मंदिर झारखंड में राम भक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है. यह भव्य मंदिर धनबाद जिले के कतरास क्षेत्र में स्थित है, जो स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में अपनी भव्यता और धार्मिक आयोजनों के लिए प्रचलित है.

मंदिर की विशेषताएं

चिताही धाम राम राज मंदिर 2 करोड़ रुपये की लागत से बना, जिसमें राजस्थान के मकराना से मार्बल पत्थरों का उपयोग हुआ. लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में फैला यह परिसर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान के अलावा शिव, गणेश, पार्वती, राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं से सुसज्जित है. इसमें बगीचा, विवाह स्थल और अन्य सुविधाएं हैं .

Advertisement
Featured Video Of The Day
Adani Energy Solutions Limited के मुनाफे में बंपर बढ़ोतरी, FY2026 की चौथी तिमाही में किया कमाल