भाई की साली से शादी की जिद, टावर पर चढ़ गया युवक... नीचे उतारने में प्रशासन परेशान

युवक धनबाद के गोविंदपुर का रहनेवाला है. युवक शादीशुदा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम सुनील है और उसका कहना है कि उसे भाई की साली से शादी करनी है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भाई की साली से शादी की जिद, टावर पर चढ़ गया युवक

झारखंड के गिरिडीह जिले में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिली है. शोले के बीरू की तरह एक युवक टावर पर जा चढ़ा. बीरू की तरह ही युवक युवती से शादी करना चाहता है. युवती भी युवक के भाई की साली है. यह पूरा मामला गिरिडीह के निमियाघाट का है. मामले की जानकारी जैसे ही निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार को मिली तो उन्होंने सहायक अवर निरीक्षक सतेन्द्र कुमार को भेजा. पुलिस नीचे से ही युवक को समझाती रही लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा. 

जिला परिषद सदस्य के कहने पर भी नहीं उतरा युवक

दरअसल, शनिवार की सुबह मोबाइल टावर का टेक्निशियन पहुंच था. टेकनिशियन की नजर टावर पर चढ़े युवक पर पड़ी. टेक्निशियन ने युवक को नीचे उतरने को कहा, लेकिन युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. सूचना पर जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार पहुंचे. इनके द्वारा काफी समझाया गया फिर भी युवक नहीं उतरा.

जिला परिषद सदस्य धनंजय ने बताया कि युवक धनबाद के गोविंदपुर का रहनेवाला है. युवक शादीशुदा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम सुनील है और उसका कहना है कि उसे भाई की साली से शादी करनी है. इधर स्थानीय लोगों की भीड़ यहां पर जुट हुई है. यहां स्थानीय लोगों ने ने बताया कि सुबह से ही युवक टावर पर चढ़ा है.

बोकारो की रहने वाली है लड़की

कई बार कहा कि नीचे उतर जाओ लेकिन युवक नीचे उतर ही नहीं रहा है. बताया जा रहा है कि जिस लड़की से युवक शादी करना चाहता है, वह बोकारो के नावाडीह क्षेत्र की बतायी जा रही है. युवक को खाना खाने के लिए भी निवेदन किया गया, लेकिन वह कुछ भी नहीं सुन रहा है.

Advertisement

वहीं मौक़े पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे से युवक को समझाने का लगातार प्रयास किया गया, लेकिन युवक कुछ सुन नहीं रहा है. खाना भी दिया गया लेकिन युवक ने खाने से इंकार कर दिया. बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है. 

यह भी पढ़ें-

घर में 3 लाश, बेडरूम से किचन तक खून ही खून... जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर की रूह कंपा देने वाली कहानी

Advertisement

झारखंड: वरमाला के बाद दुल्हन हुई गायब, मंडप मे पूरी रात इंतजार करता रहा दूल्हा, बारातियों ने जमकर काटा हंगामा

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak को लेकर NTA के खिलाफ Delhi में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, भारी बवाल! | Breaking News