Jharkhand: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर ट्रकों की टक्कर के बाद 'बम' की तरह फटा सिलेंडर, जिंदा जल गए ड्राइवर और खलासी

Giridih Truck Fire News: गुड़ और कोयला लदे दो ट्रक हाईवे किनारे खड़े थे और कैबिन में ड्राइवर खलासी सो रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से दोनों ट्रकों को टक्कर मार दी. पढ़ें अमर सिन्हा की यह रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गिरिडीह भीषण हादसा: तीन ट्रकों की टक्कर के बाद गैस सिलेंडर में धमाका, धू-धू कर जल गए ट्रक, दो की मौत
NDTV Reporter

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो के पास तीन ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. गुरुवार तड़के हुए इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना के बाद हाईवे पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

खड़ी ट्रकों में पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, कुलगो के पास सड़क किनारे गुड़ और कोयला लदी दो ट्रकें पहले से खड़ी थीं. इन ट्रकों में चालक और खलासी सो रहे थे. इसी दौरान बगोदर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ट्रकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते तीनों ट्रकों ने आग पकड़ ली.

गैस सिलेंडर ने आग में डाला घी का काम

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार और इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुड़ लदे ट्रक में खाना बनाने वाला गैस सिलेंडर रखा था, जिसमें विस्फोट होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

कैबिन में मिली दो जली हुई लाशें

आग पर काबू पाने के बाद जब पुलिस ने ट्रकों की तलाशी ली, तो एक ट्रक के कैबिन से दो लोगों के कंकाल बरामद हुए. पुलिस का अनुमान है कि ये मृतक ट्रक के चालक और खलासी रहे होंगे, जो नींद में होने के कारण खुद को बचा नहीं सके. शवों की स्थिति इतनी खराब है कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. पुलिस फिलहाल वाहनों के नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- निजाम की बेशुमार दौलत, बक्सों में बंद हीरे-जवाहरात... कैसे 50 करोड़ की रकम गंवा बैठा बिजनेसमैन

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Ghaziabad Surya Murder Case: बकरीद पर क्यों किया सूर्या का क़त्ल! | NDTV India