- धनबाद में 141 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में मुख्य आरोपी राखी अग्रवाल अहमदाबाद से गिरफ्तार
- फर्जी कोयला सप्लाई और हेराफेरी से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है
- आरोपी नेटवर्क में कई लोग शामिल, जिनमें संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल जेल में तथा अन्य फरार चल रहे
झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में 141 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक घोटाले ने सनसनी मचा दी. कोर्ट के आदेश पर धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने मुख्य आरोपी राखी अग्रवाल को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर भारी सुरक्षा में धनबाद ले आई है. कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
घोटाले की परतें खुलीं
नारायणी कोक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी पवन मोर की शिकायत पर 2024 की इस व्यापारिक साझेदारी में फर्जी डील्स से 141 करोड़ उड़ाने का आरोप लगा है.
➔70 करोड़: फर्जी कोयला सप्लाई से।
➔45 करोड़: इंटरस्टेट फंड ट्रांसफर में हेराफेरी।
➔26 करोड़: ब्लैकमेल व EMI स्कीम से।
इसके अलावा ठग रेखा अग्रवाल का कोयला माफिया कनेक्शन उजागर हो रहा है, जहां फरार गणेश यादव को किंगपिन बताया जा रहा.
आरोपी नेटवर्क फंसा
➔राखी अग्रवाल गिरफ्तार (अहमदाबाद से)
➔संजय अग्रवाल गुजरात जेल में
➔सचिन अग्रवाल गुजरात जेल में
➔संदीप अग्रवाल फरार
➔अमन कुमार राय फरार
➔गणेश यादव फरार (मास्टरमाइंड)
➔पुलिस ने जाली कॉन्ट्रैक्ट्स, बैंक स्टेटमेंट्स और कंपनी डॉक्यूमेंट्स से जांच तेज कर दी है.
पुलिस ने क्या कहा?
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा, "ऑपरेशन करोड़पति ठग की पहली बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुजरात, दिल्ली, झरखंड-बिहार में छापे जारी हैं. ED-CBI को लूप में ला सकते हैं." पवन मोर बोले, "न्याय की उम्मीद बंधी है, सभी आरोपी जल्द सलाखों के पीछे दिखेंगे." यह कार्रवाई कोयला कारोबार में भ्रष्टाचार पर लगाम कसेगी.














