पहलगाम हमले के एक साल बाद टूरिस्ट दे रहे आतंकवादियों को करारा जवाब, ग्राउंड रिपोर्ट

पहलगाम हमले के एक साल बाद अब पूरा इलाका गुलजार हो चुका है और यहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था के बीच पर्यटक आ रहे हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कश्मीर घूमने आए सैलानी
PTI
Jammu And Kashmir:

बीते साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में एक भयावह आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इनमें 25 भारतीय और एक नेपाल का नागरिक शामिल था. करीब 4 महीने की मैराथन एक्सरसाइज के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल तीनों गुनाहगारों को ऑपरेशन महादेव के जरिए श्रीनगर के पास दाचीगाम के जंगलों में खोज निकाला था. जंगलों में सैकड़ों किलोमीटर के सर्च ऑपरेशन और तकनीक का इस्तेमाल करके इन आतंकियों को लोकेट किया गया और फिर सुरक्षाबलों ने इन्हें ढेर कर दिया.

जिब्रान, अफगान और सुलेमान नाम के तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे और पाकिस्तान के रहने वाले थे. आतंकियों के खात्मे के साथ ही कश्मीर में आने वाले पर्यटकों में फिर सुरक्षा की भावना आई है. 

Photo Credit: NDTV

क्या कहा टूरिस्टों ने 

नोएडा से आए टूरिस्टों ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि पहलगाम गए थे और अब गुलमर्ग आए हैं. यहां माहौल काफी अच्छा है.  यहां सब ठीक है. हम घूमने आए हैं और कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है. यहां अच्छी सुरक्षा व्यवस्था है. यहां के लोग भी कॉपरेट करते हैं. 

केरला से आए टूरिस्ट ने भी बताया कि उन्हें किसी तरह का डर नहीं लग रहा. वे सोनमर्ग घूमकर आ गए और अब गुलमर्ग घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा और न ही डर महसूस हुआ.

Advertisement

गुजरात से आए टूरिस्ट ने कहा कि लोगों को यहां आना चाहिए, क्योंकि टूरिस्टों के आने से ही यहां के लोगों का गुजारा होता है. यहां पूरी तरह से सुरक्षा है तो डरने की कोई बात नहीं है. यहां हर प्वॉइंट पर सुरक्षा बल लगे हुए हैं.

कश्मीर में सुरक्षाकर्मी
Photo Credit: PTI

BSF ने भी फिर से गुलमर्ग को बना दिया जन्नत

पहलगाम हमले के एक साल बाद अब पूरा इलाका गुलजार है और यहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था के बीच पर्यटक आ रहे हैं. सुरक्षा बल टेरर ऑपरेशन कर रहे हैं, जो भी संदिग्ध दिखते हैं उनकी पूरी तरह जांच होती है और एक्शन लिया जाता है. बताया जाता है कि गुलमर्ग वह टूरिस्ट प्लेस है, जहां पर्यटक सबसे ज्यादा पहुंचते हैं, क्योंकि उनके लिए यह जन्नत से कम नहीं होता, लेकिन इस जन्नत को जन्नत बीएसएफ के जवानों ने बनाकर रखा है.बता दें गुलमर्ग से पाकिस्तान बॉर्डर महज 40 किलोमीटर है. ऐसे में अब यहां सुरक्षा व्यवस्था नए सिरे से की गई है. BSF के जवान हर पल अपनी पैनी नजर रखते हैं. किसी भी तरह की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत एक्टिव हो जाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पहलगाम आतंकी हमले में 11 लोगों को बचाने वाले नजाकत का रायपुर में हुआ सम्मान, बोले-टूरिस्टों के स्वागत के लिए सैकड़ों नजाकत तैयार

Featured Video Of The Day
Delhi NCR Toll Plaza | दिल्ली में टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों से मुक्ति! बैरियर हटने पर क्या बोले लोग?