Jammu- Kashmir: रियासी में लैंडस्लाइड से महौर-अरनास मार्ग ठप, मलबे में तब्दील हुईं सड़कें, सैकड़ों राहगीर फंसे

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी बारिश के बाद जमसालन-भगा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण महौर-अरनास मार्ग पर आवाजाही बंद है, जिसके कारण सैकड़ों लोग वहां फंस गए है. पढ़िए अर्जुन सिंह की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Reasi Landslide News
NDTV

Reasi Landslide News: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं. जिले की तहसील महौर के जमसालन-भगा क्षेत्र में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. पहाड़ियों से गिरे भारी मलबे और पत्थरों ने अरनास को महौर से जोड़ने वाली लाइफलाइन को काट दिया है, जिससे इलाके का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं.

संपर्क मार्ग  टूटा, जनजीवन बेपटरी 

लगातार हो रही बारिश ने  अरनास से महौर को जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन की चपेट में आ गया है. पहाड़ियों से गिरते पत्थर और मलबा सड़क पर जमा हो जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. हालात ऐसे हैं कि सैकड़ों लोग रास्तों में फंसे हुए हैं और दैनिक जरूरतों से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक पर सीधा असर पड़ा है.

बारिश के कारण स्थिति तेजी से बिगड़ती
Photo Credit: NDTV

लगातार बारिश के कारण स्थिति तेजी से बिगड़ी

बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने की ओर से दो दिन पहले ही संभावित खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें खराब मौसम और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई थी. हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई और अब कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट गया है.

मौसम साफ होने का इंतजार

अधिकारियों का कहना है कि बारिश थमती है और पत्थर गिरना बंद होते हैं, भारी मशीनों (JCB) की मदद से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। तब तक के लिए लोगों को इन रास्तों पर सफर न करने की सख्त हिदायत दी गई है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क बहाल करने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन खराब मौसम और लगातार बारिश राहत कार्य में बड़ी बाधा बन रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिमाचल के धरोंल जंगल में दिखा 'सफेद साया', उड़े वन विभाग के होश, कैमरों से हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर

Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei