बारामूला में दुकान की खिड़की तोड़कर की थी चोरी, गैस सिलेंडर और चावल लेकर हुआ था फरार

जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने हंजीवेरा में हुई दुकान चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी मुजफ्फर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से गैस सिलेंडर, किराना सामान और बैटरी बरामद हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए हंजीवेरा इलाके में हुई चोरी का मामला सफलतापूर्वक सुलझा लिया और इस अपराध में शामिल आरोपियों को 5 दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चोरी की गई सभी चीजों को बरामद कर लिया गया.

गैस सिलेंडर, चावल और बैटरी चोरी कर हुए थे फरार

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते10 अप्रैल को पट्टन पुलिस स्टेशन को खोर-शीराबाद के एक निवासी ने अपनी दुकान में चोरी की लिखित में शिकायत  दर्ज करवाई थी. जिसमें बताया गया था कि 5 या 6 अप्रैल की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने हांजीवेरा स्थित उसकी दुकान की पिछली खिड़की तोड़कर अंदर से किराने का सामान चोरी कर लिया था. इसके अलावा वह दुकान में रखे एक गैस सिलेंडर, चावल की बोरी और बैटरी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हुए..

घटनास्थल का नक्शा तैयार कर शुरू की जांच

पुलिस ने दुकान मालिक की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान घटनास्थल का मुआयना किया गया, साथ ही क्राइम सीन पर फोरेंसिक टीम से जांच करवाकर घटनास्थल का नक्शा तैयार किया गया. साथ ही गवाहों के बयान दर्ज किए गए.

गैस सिलेंडर, चाय के पैकेट, चावल की बरामदगी

इसके बाद पुलिस ने लगातार प्रयासों और गहन जांच के बाद 5 दिनों के बाद हांजीवेरा निवासी मुजफ्फर अहमद डार नामक एक संदिग्ध से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान, उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि चोरी की गई वस्तुएं उसके घर पर बने एक टिन के शेड में छिपाई गई थीं. उसके खुलासे पर पुलिस ने चोरी का सामान बराबद किया. जिसमें गैस सिलेंडर, चाय के पैकेट, चावल, बैटरी, कटर, तार और अन्य चोरी की वस्तुएं बरामद कीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंदूक- पिस्टल के साथ रीलबाजी करनी पड़ेगी भारी, हरियाणा DGP की इस चेतावनी के बाद हो सकती है जेल!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: JD Vance अमेरिका और ईरान में समझौता करा पाएंगे? Iran US Ceasefire | Pakistan |Trump