Youtuber Anurag Dobhal News: उत्तराखंड के मशहूर ब्लॉगर अनुराभ डोभाल बीते कुछ दिनों से खबरों में बने हैं. अब उनसे जुड़ी एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. 'UK07 राइटर' के नाम से मशहूर देहरादून के यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की है. अनुराग ने अपनी फॉर्च्यूनर कार को 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी. इस हादसे में अनुराग डोभाल बुरी तरह से घायल हो गए है. वहीं उनकी फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए. अनुराग ने यह आत्मघाती कदम गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र उठाया. फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है.
इंस्टाग्राम पर सुसाइड की बात कही
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर उन्होंने आत्महत्या की बात कही थी. जिस दौरान वह गाड़ी चला रहे थे उसे दौरान भी वह सोशल मीडिया पर लाइव थे जिसमें गाड़ी की स्पीड 200 से अधिक दिख रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुराग को मेरठ के सुभारती अस्पताल में एडमिट करवाया है. जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.
हादसे में घायल अनुराग डोभाल.
लोग भी नहीं बचे किसे फोन करूं... बोलकर गाड़ी पलटी
इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम में अनुराग डोभाल बेहद भावुक नजर आ रहे हैं. वो यह कहते दिख रहे हैं कि लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं. फिर वो यह भी कहते है कि अगले जन्म में प्यार दे देना बस. फिर 200 के करीब स्पीड पर आते ही अनुराग कहते हैं फाइनल ड्राइव पर चलते है. और फिर तेज रफ्तार गाड़ी को पलट देते हैं.
पारिवारिक कारणों से परेशान हो आत्महत्या की कोशिश
बताते चले कि अनुराग डोभाल देहरादून के पॉपुलर यूट्यूबर हैं. वो बिग बॉस 17 भी नजर आए थे. यूट्यूबर 'UK07 राइडर' के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कहा गया है कि अनुराग ने पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की है.
मुझे इस हद तक टॉर्चर किया कि जीने लायक नहीं छोड़ाः अनुराग
मालूम हो कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, पिछले साल से मुझे कुछ लोगों द्वारा मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है, जिन्होंने मुझसे सब छीन लिया. मेरा परिवार, फाइनेंशियल पॉवर और रिलेशनशिप भी. मुझे मेरे अपने लोगों ने इस हद तक टॉर्चर किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा. मैंने बहुत लड़ने की कोशिश की. लेकिन अब वह मुझे फॉलो करने लगे हैं.
यह भी पढ़ें - बिग बॉस 17 के अनुराग डोभाल की कितनी है नेटवर्थ, हत्या की साजिश का किया दावा, रोते हुए आखिरी व्लॉग किया शेयर














