युवा कांग्रेस के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को मिला राहुल-खरगे का समर्थन, उदय भानु चिब की मां ने कहा...

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में बीते शुक्रवार को शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब भी शामिल हैं. अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नई दिल्ली:

युवा कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन किया था. युवा कांग्रेस के सदस्यों ने टी शर्ट उतारकर नारेबाजी की थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है. उनके अलावा भी पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.पुलिस की इस कार्रवाई का कांग्रेस ने विरोध किया है. कांग्रेस का कहना है शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन नरेंद्र मोदी ये अधिकार छीन लेना चाहते हैं.कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं. अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे, तानाशाह सरकार से सवाल पूछते रहेंगे.

दिल्ली पुलिस ने बीते शुक्रवार को भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के आरोप में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. इनमें से तीन की गिरफ्तारी एमपी के ग्वालियर से हुई. इनका नाम जितेंद्र यादव, राज गुज्जर और अजय कुमार है. इनके अलावा, युवा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव रितिक उर्फ ​​मोंटी शुक्ला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

राहुल गांधी ने कहा विऱोध हमारे खून में है

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी का लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विरोध किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,''शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है. यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है.मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM' के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है. अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है. यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा और हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा. इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और युवा कांग्रेस के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है.''

उन्होंने लिखा,''कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं. सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है. डरो मत- सच और संविधान हमारे साथ हैं.''

मां बोली, बेटे पर गर्व है

वहीं चिब की गिरफ्तारी पर उनकी मां ने भी प्रतिक्रिया दी है.न्यूज एजेंसी एनएआई से उन्होंने कहा,''मुझे मेरे बेटे पर गर्व है. कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता वो कितने दिन उसको जेल में रखें. यूथ कांग्रेस ने अपने लिए नहीं, किसानों और युवाओं के लिए प्रोटेस्ट किया. अमेरिका के साथ ट्रेड डील किस दबाव में की गई? मुझे मेरे बेटे पर गर्व है जिसने कहा था कि वो गांधी के मार्ग पर भी चलना जानता है और जरूरत पड़ने पर भगत सिंह के रास्ते पर भी.''

Advertisement

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कहा, ''मैं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और बाकी युवा साथियों की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं.'' उन्होंने लिखा है,''नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे सिर झुकाकर उनकी सारी शर्तें मान लीं, जिससे पूरा देश शर्मिंदा है. मोदी ने किसानों के हितों के साथ भी समझौता कर दिया. वे देश को गुलामी में झोंक रहे हैं. हमारे युवा साथियों ने एक प्रोटेस्ट किया, जिसके बाद नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी को टारगेट कर, हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं. मगर कांग्रेस के लोग कायर नहीं हैं. असल में पीएम मोदी खुद कायर हैं. देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम हर तरह का त्याग करेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे.''

Advertisement

ये भी पढ़ें: AI समिट शर्टलेस प्रदर्शन: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: UP में कुछ बड़ा होने वाला है! Avimukteshwaranand का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article