चुनाव बाद BJP सरकार बनने पर अतिक्रमण वाली जमीन को छुड़वाएंगे, फिर गरीबों में बांट देंगे: हिमंता बिस्वा सरमा

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में नदी के किनारे वाले इलाकों को मिलाकर कुल 50 लाख बिघा जमीन पर अतिक्रमण है.उन्होंने कहा कि हम प्रभावशाली लोगों से भी ये जमीन वापस लेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अतिक्रमण को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम में कुल पचास लाख बीघा जमीन पर अतिक्रमण है, जिसमें नदी किनारे के इलाके भी शामिल हैं
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावशाली लोगों से भी अतिक्रमित जमीन वापस लेकर गरीबों में बांटी जाएगी
  • सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय मूल के लोग अब कांग्रेस को वोट नहीं देंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अतिक्रमण वाली जमीन को खाली कराने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि चुनाव के बाद जैसे ही फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी,  हम राज्यभर में अतिक्रमण हटाने पर काम करना शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनने के बाद हम पांच लाख बीघा अतिक्रमित जमीन खाली करवाएंगे. असम में नदी के किनारे वाले इलाकों को मिलाकर कुल 50 लाख बिघा जमीन पर अतिक्रमण है.उन्होंने कहा कि हम प्रभावशाली लोगों से भी ये जमीन वापस लेंगे. अतिक्रमण हटाने के बाद हम इस जमीन को गरीबों में बांट देंगे. 

आपको बता दें कि असम चुनाव से पहले सूबे के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं. उन्होंने बुधवार को ऐसे ही अपने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है, क्योंकि पिछले 60 सालों में उन्होंने लोगों को जिस तरह की सरकार दी है, उसे लोगों ने देख लिया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमने असम की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. आज लोगों को हमारी मजबूत सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक नया असम देखने को मिल रहा है.

सरमा ने दावा करते हुए कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को छोड़कर, बाकी सभी लोग पूरी तरह से बीजेपी के साथ हैं. कोई भी स्थानीय मूल भारतीय व्यक्ति कांग्रेस को वोट नहीं देगा.उन्होंने आगे कहा था कि इस बार हालात पूरी तरह से अलग हैं और लोग पूरे दिल से वोट करेंगे. कुछ लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ मिलकर 'नतुन' (नया) 'बोर' (महान) असम बनाने के सपने देख रहे हैं. हम तो अपने पुराने 'बोर असम' से ही खुश हैं.

असम में 9 अप्रैल को वोटिंग

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए इस बार एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. सभी सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे. पिछली बार असम में तीन चरणों में चुनाव हुए थे. एनडीए ने 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम चुनाव से पहले बड़ा दल-बदल, मंत्री नंदिता गरलोसा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, हाफलोंग से लड़ेंगी चुनाव

यह भी पढ़ें: असम में तीन गोगोई मिलकर हिमंता बिस्वा सरमा को दे पाएंगे टक्कर

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल के चुनावी घमासान में किसके साथ जिएंगे Muslims? | Bengal Ka Sandesh