ये बराबरी के खिलाफ... मासिक धर्म पर सरकारी छुट्टी के विरोध में उतरी महिलाएं, कर्नाटक HC का खटखटाया दरवाजा

याचिकाकर्ता महिलाओं का कहना है कि यह नियम समानता के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है. उनका तर्क है कि मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य अवकाश की व्यवस्था कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव को बढ़ावा दे सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक सरकार द्वारा महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म अवकाश देने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है.
  • याचिकाकर्ता महिलाओं का तर्क है कि मासिक धर्म अवकाश समानता के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है.
  • उनका तर्क है कि मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य अवकाश कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव बढ़ा सकता है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कर्नाटक सरकार द्वारा महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म अवकाश देने के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस याचिका में विभिन्न निजी कंपनियों में कार्यरत करीब 17 महिला कर्मचारियों ने राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं. साथ ही सरकार से मासिक धर्म अवकाश को रद्द करने की भी मांग की है. 

याचिकाकर्ता महिलाओं का कहना है कि यह नियम समानता के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है. उनका तर्क है कि मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य अवकाश की व्यवस्था कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव को बढ़ावा दे सकती है. उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह की नीति से नियोक्ता महिलाओं को नियुक्त करने से कतराने लग सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: पत्नी को पीटा, फिर बीच सड़क कार से कुचलकर मार डाला, कर्नाटक में दरिंदगी की हदें पार

यह लैंगिक समानता के सिद्धांत के विपरीत: याचिकाकर्ता

महिला कर्मचारियों ने अदालत को बताया कि ऐसी नीति से यह धारणा बन सकती है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम सक्षम हैं, जो लैंगिक समानता के सिद्धांत के विपरीत है. उनका कहना है कि भले ही सरकार का उद्देश्य महिलाओं की सुविधा और स्वास्थ्य से जुड़ा हो, लेकिन इसके व्यावहारिक और दीर्घकालिक प्रभाव नकारात्मक हो सकते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्रोफेसर ने क्लासरूम में मेडिकल छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पल से पीटा, हुआ जबरदस्त हंगामा

पुरुष कर्मचारियों ने किया था सरकार के आदेश का विरोध

याचिका में हाई कोर्ट से राज्य सरकार के मासिक धर्म अवकाश आदेश को रद्द करने की मांग की गई है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कुछ पुरुष कर्मचारियों ने इस नीति का विरोध किया था. अब इस मुद्दे पर महिला कर्मचारियों के अदालत पहुंचने के बाद बहस और तेज हो गई है. मामले पर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है और फैसले पर राज्य भर के कर्मचारियों और कॉरपोरेट सेक्टर की नजर बनी हुई है. 

Advertisement

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने पिछले साल दिसंबर में सरकारी क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन का मासिक धर्म अवकाश देने का आदेश दिया था. सरकार ने आदेश जारी कर स्थायी, संविदा और आउटसोर्स नौकरियों में कार्यरत 18 से 52 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए यह आदेश जारी किया था. 

उधर, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म अवकाश की नीति लाने के अनुरोध से संबंधित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसी स्थिति में महिलाओं को नौकरी देना मुश्किल हो सकता है और इस तरह का प्रावधान अनजाने में लैंगिक रूढ़ियों को और मजबूत कर सकता है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump का बड़ा दावा, कहा- 'अमेरिका ने ईरान का कैंसर काट दिया' | Breaking News
Topics mentioned in this article