दिल्ली हाईकोर्ट को उत्तम नगर में क्यों करनी पड़ी शांति की अपील? जानिए HC ने क्या-क्या कहा

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने अदालत को आश्वस्त किया कि 5 मार्च से ही उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तैनात किए जा चुके हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के सभी उपाय समय पर और व्यापक रूप से लागू किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने होली पर हुई हत्या के बाद ईद के मौके पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए.
  • कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन को कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने और सुरक्षा मजबूत करने को कहा है.
  • सुरक्षा इंतजाम राम नवमी तक जारी रखने और तनावपूर्ण स्थिति को रोकने के लिए विशेष बंदोबस्त की मांग की गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

होली के दिन पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 26 वर्षीय युवक की हत्या के बाद फैले तनाव को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन को ईद के मौके पर शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. HC ने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाना चाहिए. सुरक्षा इंतजाम इतने मजबूत हों कि लोगों में भरोसे की भावना पैदा हो.

HC ने कहा- किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायाधीश तेजस कारिया की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि ईद खुशी और सद्भाव का त्योहार है. यह प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि इस अवसर पर कोई भी अवांछित घटना सार्वजनिक जीवन को प्रभावित न करे. कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस को इस तरह की व्यवस्था करनी होगी कि सभी समुदायों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मज़बूत हो.

पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि इलाके में पुलिस बंदोबस्त आगामी राम नवमी तक जारी रहना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति को समय रहते रोका जा सके. कोर्ट ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति या समूह ऐसी शरारत न करने पाए जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो.

याचिका के आधार पर जारी हुआ निर्देश

ये निर्देश नागरिक अधिकार समूह ‘एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स' द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किए गए. संगठन ने आशंका व्यक्त की थी कि हालिया हिंसा के बाद ईद के दिन सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता है. इसी को देखते हुए अदालत ने सुरक्षा बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को पुख़्ता करने पर जोर दिया.

Advertisement

पुलिस ने दी सुरक्षा बढ़ाने की जानकारी

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने अदालत को आश्वस्त किया कि 5 मार्च से ही उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तैनात किए जा चुके हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के सभी उपाय समय पर और व्यापक रूप से लागू किए जा रहे हैं.

क्या है मामला?

होली के दिन उत्तम नगर में दो पड़ोसी परिवारों के बीच पुराना विवाद हिंसा में बदल गया था. इस झड़प में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Nuclear पर एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! | Sucherita Kukreti | Pakistan