कोरिया के सपने, धमकी और लास्ट टास्क... क्या है वह ‘कोरियन लव गेम’ जिसने गाजियाबाद की 3 बहनों को मार दिया

Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत में तीन बहनों की खुदकुशी ने हर मां-बाप को हिलाकर रख दिया है. जानिए यह 'कोरियन लव गेम' आखिर है क्या.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम ने तीन बहनों की जान ली
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत कथित तौर पर 'कोरियन लव गेम' के कारण हुई, यह एक ऑनलाइन गेम है
  • कोरियन लव गेम का नाम 'वी आर नॉट इंडियंस, वी आर कोरियंस' है, जिसमें खिलाड़ियों को आदेश दिए जाते हैं
  • ब्लू व्हेल गेम की तरह यह गेम भी तनाव और आत्महत्या के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाला बताया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गाजियाबाद में मंलगवार, 3 फरवरी की देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई. पुलिस को इसके पीछे एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत का पता चला है. सूइसाइड नोट और परिवार  के मुताबिक तीनों बच्चियों को कोरियन लव गेम्स की लत थी. बच्चियों के पिता चेतन ने बताया कि सुसाइड नोट में बच्चियों ने लिखा था हम कोरिया नहीं छोड़ सकते. कोरिया हमारी जिंदगी है और कोरियन हमारी जान है. सवाल है कि यह कोरियन लव गेम आखिर है क्या और इसने कैसे तीन बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया. यह कैसे ठीक उस 'व्लू व्हेल गेम' की तरह है जो लोगों को गेम के रूप में सुसाइड के मुहाने तक पहुंचा देता था. 

यह ‘कोरियन लव गेम' क्या है?

दरअसल इस गेम का नाम है ‘वी आर नॉट इंडियंस, वी आर कोरियंस'. अगर हिंदी में शब्दशः इस गेम के नाम का अनुवाद करें तो अर्थ होगा कि 'हम भारतीय नहीं, हम कोरियाई हैं'. यह ऑनलाइन खेला जाने वाला एक गेम है, जिसमें आपको आगे से काम मिलता है. जैसे-जैसे आपको काम मिलता जाएगा, आपको वह करना होता है, जो कहा जाता है. यह पूरी तरह से इंटरएक्टिव गेम है.

बच्चों और युवाओं के बीच इस गेम का क्रेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऐप्स के जरिए फैलता है. खास बात है कि इस गेम में बातचीत खेलने वाला प्लेयर नहीं, गेम स्क्रीन के पीछे बैठा शख्स (या मशीन, जो हो) शुरू करता है.

आगे वाला व्यक्ति खुद के कोरियाई या विदेशी लड़का या लड़की होने का दावा करता है. शुरुआती बातचीत दोस्ती और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. इस गेम को खेलने वाले प्लेयर्स का विश्वास हासिल करने के लिए, उन प्लेयर्स को शुरू में बेहद आसान काम सौंपे जाते हैं. लेकिन समय के साथ, गेम कठिन होता जाता है. उनसे जो करने के लिए कहा जाता है, वो कठिन होत जाता है.  डरावनी बात यह है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों को धमकी दी जाती है. ऐसे में यह खेल तनाव, प्लेयर्स के व्यवहार परिवर्तन और उसकी जिंदगी के सामने ही संकट पैदा करने के लिए जाना जाता है.

ठीक ऐसा ही था ब्लू व्हेल गेम या चैलेंज

ब्लू व्हेल चैलेंज भी एक खतरनाक ऑनलाइन सोशल मीडिया घटना थी, जिसे एक गेम के रूप में फैलाया गया था. यह ट्रेंड या गेम 2013 में रूस में शुरू हुआ था और 2016-2017 के दौरान पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना. यह 50 दिनों तक चलने वाला एक "चैलेंज" था, जिसमें परदे के पीछे बैठा ‘क्यूरेटर' खिलाड़ियों को रोज एक टास्क देते थे.

वहां भी शुरुआत में टास्क आसान होते थे, जैसे हॉरर फिल्में देखना या अजीब समय पर जागना. लेकिन वक्त के साथ धीरे-धीरे ये खतरनाक और आत्मघाती (सुसाइडल) होते जाते थे. गेम का 50वां और आखिरी टास्क खिलाड़ी को आत्महत्या (सुसाइड) करने के लिए उकसाना था. कोरियन लव गेम की तरह ही  व्लू व्हेल गेम में यदि कोई खिलाड़ी बीच में गेम छोड़ना चाहता था, तो क्यूरेटर उन्हें उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने या उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर डराते थे.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद सुसाइड केस में लड़कियां नीचे कूदीं तो आवाज इतनी तेज थी... पड़ोसी और सिक्योरिटी गार्ड ने देखा भयावह मंजर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Supreme Court में 'वकील' बन Mamata Banerjee ने दीं SIR पर दलीलें, कहा- बंगाल को टारगेट..| Breaking