21 days ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: असम,केरल और पुडुचेरी में आज प्रचार का अंतिम दिन है. इन तीन राज्यों में  समान नागरिक संहिता का वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ,विकास बनाम भ्रष्टाचार समेत तमाम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे. आज सीएम योगी आदित्यनाथ कई  प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में आगरा आएंगे पर किसानों ने उनका हेलीकॉप्टर न उतरने देने की चेतावनी दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देने के बीच फिर एक बयान देकर सबको हैरत में डाल दिया है. ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें डील सही लगती है तो ईरान पर हमले को रोका जा सकता है.पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 91 लाख नाम वोटर्स लिस्ट से हटा दिए हैं.  केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल आज दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर एक बैठक करेंगे. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 

Apr 07, 2026 17:49 (IST)

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में कहा, "ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का फोन आया. मौजूदा स्थिति पर चर्चा की." हालांकि, उन्होंने बातचीत के खास बिंदुओं के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया. यह बातचीत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई है, खासकर होर्मुज स्‍ट्रेट के आसपास, जो तेल परिवहन का एक अहम वैश्विक मार्ग है. इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं और कई पक्षों की ओर से तीखी बयानबाजी हो रही है, जिससे एक बड़े संघर्ष की आशंकाएं बढ़ गई हैं.

Apr 07, 2026 16:56 (IST)

इस्फहान में रेलवे पुल पर इजरायली हमले में 2 लोगों की मौत

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, मध्य ईरान के शहर काशान में स्थित याह्या आबाद रेलवे पुल पर इजरायली हमले में दो लोग मारे गए. न्यूज एजेंसी ने इस्फहान के उप राज्यपाल के हवाले से बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई.

Apr 07, 2026 16:55 (IST)

तुर्किए में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर गोलीबारी

अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच तुर्किए के इंस्तांबुल शहर में इजरायली कॉन्सुलेट के बाहर तीन हमलावरों ने गोलीबारी कर दी. मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की. इसमें एक हमलावर की मौत हो गई और दो हमलावर घायल हो गए. इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. तुर्किए के गृह मंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया है और बताया है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है. 

Apr 07, 2026 16:54 (IST)

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को राहत

दिल्ली के जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि उचित अवधि से अधिक समय तक कारावास व्यक्तिगत स्वतंत्रता और त्वरित सुनवाई के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है.

Advertisement
Apr 07, 2026 15:14 (IST)

Live: दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक मामला: 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया सरबजीत

दिल्ली पुलिस ने आरोपी सरबजीत को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था.कोर्ट ने आरोपी को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. आज इसी मामले पर दिल्ली विधानसभा में बैठक भी चल रही है. 

Apr 07, 2026 14:15 (IST)

Crude Oil Price: कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की कीमत बढ़कर US$ 130.93/बैरल के ऊंचे स्तर पर पहुंची

पेट्रोलियम मंत्रालय की Petroleum Planning and Analysis Cell (PPAC) द्वारा मंगलवार, 07 अप्रैल को जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध की वजह से 02 अप्रैल, 2026 को कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत एक दिन में करीब 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर US$ 130.93/बैरल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई . पेट्रोलियम मंत्रालय की Petroleum Planning and Analysis Cell (PPAC) के मुताबिक 01 अप्रैल, 2026 को कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत बढ़कर US$ 120.84/बैरल थी.

सरकारी आकड़ों के मुताबिक, युद्ध शुरू होने से पहले फरवरी, 2026 में कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत 69.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी यानी, मध्यपूर्व युद्ध एशिया में युद्ध की वजह से कच्चा तेल फरवरी, 2026 की औसत कीमत के मुकाबले 02 अप्रैल, 2026 को 61.92 डॉलर प्रति बैरल महंगा हो गया, यानि 89.72% की बढ़ोतरी हुई है.मार्च 2026 महीने के दौरान भी कच्चे तेल की औसत कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रही थी.(रिपोर्ट- जय किशोर सिंह)

Advertisement
Apr 07, 2026 13:38 (IST)

Yogi Cabinet:आंबेडकर जयंती से पहले योगी कैबिनेट ने बड़े फैसले पर लगाई मुहर

14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती से पहले योगी सरकार की कैबिनेट ने एक बड़े फैसले पर मुहर लगाई है. डॉ आंबेडकर की प्रतिमा में छत्र,बाउंड्रीवॉल व सौंदर्याकरण करने का प्रस्ताव पास हुआ है.योगी सरकार यूपी की हर विधानसभा में 10 स्मारकों का विकास करवाएगी.हर विधानसभा में डॉ आंबेडकर के 10 स्मारकों के विकास के लिए योगी सरकार 403 करोड़ रुपए खर्चेगी. 

Apr 07, 2026 13:36 (IST)

Delhi Assembly:दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर आज विधानसभा में 3 बजे बड़ी बैठक

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर आज विधानसभा में बैठक है. मीटिंग दोपहर 3 बजे होगी. स्पीकर के साथ इस बैठक में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी,इंटेलिजेंस और गृह विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे. 

Apr 07, 2026 13:34 (IST)

Badhsah NCW News:विवादित गाना गाकर फंसे सिंगर बादशाह की NCW में पेशी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह आज एनसीडब्ल्यू के सामने 2:30 बजे पेश होंगे.अपने विवादित गाने को लेकर बादशाह को एनसीडब्ल्यू की तरफ से नोटिस भेजा गया था.आज जसोला स्थित एनसीडब्ल्यू के ऑफिस पहुंचेंगे सिंगर बादशाह.

Apr 07, 2026 12:18 (IST)

Durg Fire in BSP plant:छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कहां भड़की भीषण आग? 5 घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में टर्बाइन सेक्शन (25 मेगावाट टर्बाइन एरिया) में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई. घटना के समय वहां मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अब आग पर काबू पा लिया गया है.नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केबल जल गए हैं.

घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं,जिनमें दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक शामिल हैं. एक बीएसपी कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है,जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं.आग की लपटें 10 फीट तक ऊपर उठ रही थीं.आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.

Advertisement
Apr 07, 2026 12:09 (IST)

Live:पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता और पत्नी पर आरोप लगाने के बाद ऐक्शन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर असम पुलिस की एक टीम पहुंची है.असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद है. पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए असम पुलिस की टीम पहुंची है.

Apr 07, 2026 10:54 (IST)

Live News Updates: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा,तीन की मौत

कोरबा में हुए एक दर्दनाक हादसे में SECL कर्मी राहुल सहित माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक राहुल कुसमुंडा खदान में  काम करते थे. भीषण एक्सीडेंट खड़गवां रोड पर कल्याणपुर के पास हुआ है.मारुति फ्रॉन्क्स कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई  हादसे के कुछ घंटे बाद नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. 

Featured Video Of The Day
Rangli Vaisakhi 3.0: Delhi में सजा 'मिनी पंजाब', युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की अनूठी पहल
Topics mentioned in this article