LIVE: बंगाल की दो सीटों पर दोबारा हो रही वोटिंग, EVM में गड़बड़ी की आई थी शिकायतें, 15 पोलिंग बूथ पर मतदान

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव में दो विधानसभाओं में EVM टेंपरिंग की शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग आज दोबारा मतदान करा रहा है. आज दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान जारी है. पढ़ें लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनावी अनियमितताओं के आरोपों के बाद दक्षिण 24 परगना के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान कराया जा रहा है.निर्वाचन आयोग के आदेश पर मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के मतदान केंद्रों पर सुबह से दोबारा वोटिंग हो रही है, जिसे लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच आरोप‑प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.

जबलपुर हादसे का एक और वीडियो आया सामने

वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबलपुर हादसे का वीडियो उस वक्त की दहशत दिखाता है जब क्रूज के अंदर अचानक पानी भर गया और यात्रियों में अफरातफरी मच गई.

चुनावी सियासत से लेकर सिस्टम की गंभीर चूक तक. तमाम बड़ी खबरों से जुड़ा हर अपडेट, बयान और नई जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में...

Featured Video Of The Day
Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat के 15 बूथों पर Voting जारी!, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट