West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी जिसके बाद धीरे-धीरे तस्वीर शीशे की तरह साफ हो जाएगी. सीएम ममता बनर्जी के लिए यह किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं है. बीजेपी भी इस बार फुल तैयारी के साथ आई है. 294 विधानसभा सीटों वाला बंगाल किसे अपना नया सीएम चुनेगा,यह फैसला 23 और 29 अप्रैल को मतपेटी में कैद वोटों से हो गया है. बस उस फैसले का इंतजार है जब यह पता चल जाएगा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ताज पहनेगी या ममता बनर्जी कोई खेला कर जाएंगी. एनडीटीवी हिंदी के साथ जुड़े रहिए और देखते रहिए रिजल्ट की पल-पल की अपडेट
West Bengal Result LIVE 2026:मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं...बंगाल चुनाव परिणाम से पहले हुमायूं कबीर का कॉन्फिडेंस हाई
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा,“मैं अपनी जीत को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं.चुनाव आयोग ने बहरामपुर में पांच सीटों की मतगणना के लिए व्यवस्थाएं की हैं और इंतजाम अच्छे हैं.सब कुछ ठीक रहेगा.4–5 घंटे इंतजार कर लीजिए, तब तक सब तस्वीर साफ हो जाएगी.”
West Bengal Result LIVE: भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी-बीजेपी समर्थक भिड़े, वीडियो भी देखिए
मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गर्म हो गया है. भवानीपुर के शेखावत गर्ल्स स्कूल के बाहर, जहां मतगणना हो रही है, बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच बहस और तनातनी देखने को मिली. नारेबाजी के बीच दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने‑सामने नजर आए. भवानीपुर वही हाई‑प्रोफाइल सीट है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है. यह काउंटिंग सेंटर आज तय करेगा कि भवानीपुर का ताज किसके सिर सजेगा. बारिश के बावजूद कोलकाता में राजनीतिक तापमान चरम पर है और हर किसी की नजर नतीजों पर टिकी है. क्या ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी, या बीजेपी बनाएगी नया इतिहास—इसका फैसला आज होने वाला है. ताजा अपडेट्स और हर हलचल के लिए जुड़े रहिए.
West Bengal Result LIVE: भवानीपुर सीट पर बवाल, काउंटिंग सेंटर के बाहर भिड़े टीएमसी-बीजेपी समर्थक
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने में अभी समय है पर उससे पहले हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए. काउंटिंग सेंटर के बाहर दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
West Bengal Result LIVE: वोटिंग के बाद क्या नतीजे भी चौंकाएंगे, इंतजार सिर्फ इसका है
इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को रिकॉर्ड मतदान हुआ था. दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत 93 फीसदी तक पहुंच गया, जो आजादी के बाद राज्य में सबसे अधिक बताया जा रहा है. देशभर में सबसे ज्यादा मतदान का पिछला रिकॉर्ड त्रिपुरा के नाम है. 2013 विधानसभा चुनाव में 91.82 फीसदी मतदान हुआ था.
West Bengal Election Results 2026 LIVE: काउंटिंग से पहले क्या है तैयारियां, वीडियो में देखिए
West Bengal Election Results LIVE:सतर्क रहें, रात भर जागते रहें... परिणाम से पहले आधी रात सीएम ममता का पोस्ट
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम से पहले आधी रात सीएम ममता बनर्जी ने एक एक्स पोस्ट किया है. ममता बनर्जी ने लिखा कि सतर्क रहें,निगरानी रखें,रात भर जागते रहें,शिकायत दर्ज कराएं.मुझे अलग‑अलग जगहों से खबरें मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती (लोड‑शेडिंग) की जा रही है. हुगली के सेरामपुर,नदिया के कृष्णनगर,बर्धमान के आउसग्राम से लेकर कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसे मामले सामने आए हैं,जहां चरणों में बिजली काटी जा रही है,सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है.मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं जिस तरह मैं खुद पूरी रात जागकर हर गतिविधि पर नजर रख रहा हूं,आप भी पूरी रात जागिए और स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जनता के वोटों की रक्षा कीजिए.अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति बनती है,तो मौके पर इकट्ठा हों,तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग करें. यह सब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर किया जा रहा है.














