4 minutes ago

West Bengal Election 2026 1st Phase Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को यानी कि आज पहले चरण का मतदान है. राज्य की  152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच है. वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है. 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं हैं. राज्य के सभी बूथ संवेदनशील माने गए हैं. जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं. वहीं 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. 

बंगाल की हाई प्रोफइल सीटें

खड़गपुर सदर से दिलीप घोष,आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं की  किस्मत का फैसला  पहले चरण में ही होगा. वहीं नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की साख जुड़ी हुई है.
 

ये भी पढ़ें-  बंगाल चुनाव में 'SIR + एंटी इनकंबेंसी' करेगी खेला? जानें NDTV के 'नंबर गेम' में क्या बोले एक्सपर्ट

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को 'जय श्री राम' और 'जय मां दुर्गा' के नारे लगाते कभी सुना है : हिमंता बिस्वा सरमा

West Bengal 1st Phase Voting Today Live: 

Apr 23, 2026 08:45 (IST)

West Bengal Phase 1 LIVE: ये हिंदुओं को बचाने का चुनाव-सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है. मैंने मतदान किया है. इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा.

Apr 23, 2026 08:43 (IST)

West Bengal Election 2026 LIVE: मुर्शिदाबाद में सुबह-सुबह EVM खराब

मुर्शिदाबाद में सुबह-सुबह EVM खराब होने की जानकारी सामने आई है. जिसकी वजह से पोलिंग बूथ नंबर 156 पर फिलहाल वोटिंग रोक दी गई है.

Apr 23, 2026 08:36 (IST)

Bengal Election LIVE: आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने डाला वोट

आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने अपना वोट डाला.

Apr 23, 2026 08:26 (IST)

West Bengal Phase 1 LIVE: सिलिगुड़ी में वोटर्स की लंबी लाइन

सिलिगुड़ी के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटर्स का पहुंचना जारी है. महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं. 

Advertisement
Apr 23, 2026 08:24 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल चुनाव में उम्र नहीं जज्बा देखिए, वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग

बंगाल चुनाव में उम्र आड़े नहीं आ रही है. एक बुजुर्ग दंपत्ति ने सुबह-सुबह घर से निकलकर पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे पोलिंग बूथ पहुंचे.

Apr 23, 2026 08:20 (IST)

West Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल की जनता से टीएमसी की वोट अपील

टीएमसी ने बंगाल के मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र रूप से, निष्पक्षता से और बिना किसी भय के करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिर ऊंचा करके मतदान करें.

Advertisement
Apr 23, 2026 08:18 (IST)

Bengal Election LIVE: ममता जात पात और हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती हैं- बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल

आसनसोल साउथ से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए वोट करेगी. बंगालमें बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग कैमरा बंद करके वोट वोट करेंगे और नंबाजी करेंगे.ममता बनर्जी जात पात और हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है. उनके लिए पीएम मोदी जी बाहरी है और शत्रुघ्न सिन्हा बंगाल के हैं, अमित शाह भारी हैं और रोहिंग्या अपने है.

Apr 23, 2026 08:14 (IST)

Bengal Election LIVE: बहरामपुर में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी की किस्मत दांव पर

बंगाल के पहले चरण में सिर्फ टीएमसी और ममता बनर्जी का ही इम्तिहान नहीं बल्कि बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है. बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी की किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा.

Apr 23, 2026 08:08 (IST)

अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन ने किया सिलीगुड़ी में मतदान केंद्रों का दौरा

अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन ने दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में मतदान केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान उनका खास स्वागत किया गया. उन्होंने कुशल प्रबंधन और चुनाव के उत्सवपूर्ण माहौल की सराहना की. 

Apr 23, 2026 08:02 (IST)

Bengal Election LIVE: मैंने अपना दायित्व निभाया, आप भी वोट करें- हुमायूं कबीर

 मुर्शिदाबाद में AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने वोट डालकर कहा कि संविधान में सभी लोगों को मतदान करने का अधिकार है.मैंने अपना दायित्व निभाया है और मतदान किया है. आप लोग भी वोट डालें. 

Advertisement
Apr 23, 2026 08:00 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल की महिलाएं वोटिंग को लेकर उत्साहित

पश्चिम बंगाल की महिलाओं में वोटिंग को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है. बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकलकर वोट डालने पोलिंग बूथों पर पहुंच रही हैं. लंबी-कतारें लगी हुई हैं.

Apr 23, 2026 07:54 (IST)

Bengal Election LIVE: TMC मेरी पार्टी के उम्मीदवारों को पैसे देकर खरीद रही- हुमायूं कबीर

AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने पहले चरण के मतदान पर कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद मेरे खिलाफ बहुत आवाज उठीं.मुझे मेरी पार्टी का बहुत सपोर्ट मिला. मैंने 142 उम्मीदवार दिए लेकिन 25-26 उम्मीदवार TMC के साथ जुड़ गए. मुझे फिर भी कोई दिक्कत नहीं हुई. अब मेरी पार्टी के 117 उम्मीदवार हैं. TMC टिकट बेच रही है, मेरी पार्टी के उम्मीदवारों को पैसे देकर खरीदा जा रहा है.उनको चुनाव में इसका जवाब मिलेगा. मैं किसी की बी टीम नहीं हूं. 

Advertisement
Apr 23, 2026 07:52 (IST)

उत्तर दक्षिण बंगाल में बीजेपी 100 से अधिक सीट जीतेगी-दिलीप घोष

खड़गपुर से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि बीजेपी का ज्यादातर प्रभाव क्षेत्र उत्तर दक्षिण बंगाल में है और बीजेपी इसमें 100 से अधिक सीट जीतेगी. इस चुनाव से जनता को साहस मिल जाएगा कि अच्छा वोट हुआ है. 

Apr 23, 2026 07:48 (IST)

Bengal Election LIVE: ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी की साख दांव पर

बंगाल चुनाव में भवानीपुर सीट हाई प्रोफाइल बनी हुई है. यहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी सामने-सामने हैं. जनता किसको चुनती है ये तो 4 मई को ही तय होगा.

Apr 23, 2026 07:34 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल की सत्ता की असली चाबी है जंगलमहल

पूर्वी-पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम और जंगलमहल का इलाका बंगाल की राजनीति में निर्णायक माना जाता है. कभी वामपंथियों का गढ़ रहा यह आदिवासी बहुल इलाका अब TMC और BJP के बीच जंग का मैदान बना हुआ है. 

Apr 23, 2026 07:32 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल के इन संवेदनशील क्षेत्रों में एक घंटे पहले खत्म होगी वोटिंग

बंगाल में वैसे तो शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. लेकिन जंगलमहल और कुछ अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा कारणों से शाम 5 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे.

Apr 23, 2026 07:30 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल के इन 16 जिलों में वोट डाले जा रहे वोट

पहले चरण में उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल के 5 जिलों समेत कुल 16 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं.

Apr 23, 2026 07:29 (IST)

WB Phase 1 Voting LIVE:बंगाल में आज इन दिग्गजों की अग्निपरीक्षा

खड़गपुर सदर से दिलीप घोष,आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पाल और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं की  किस्मत का फैसला भी पहले चरण में ही होगा. 

Apr 23, 2026 07:27 (IST)

West Bengal Phase 1 LIVE: हाई प्रोफाइल सीटों नंदीग्राम और झारग्राम में कौन जीतेगा?

बंगाल की दो हाई प्रोफाइल सीटों नंदीग्राम और झारग्राम पर खास नजर है. पहले चरण में दोनों सीटों पर वोटिंग हो रही है. सीधा मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है. नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की साख जुड़ी हुई है.

Apr 23, 2026 07:23 (IST)

Bengal Election LIVE: आसनसोल में वोट डालने निकलीं महिलाएं

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में महिला वोटर्स पूरे जोश के साथ वोट डालने निकली हैं.  मतदान केंद्र के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई है. 

Apr 23, 2026 07:20 (IST)

WB Phase 1 Voting LIVE: सुरक्षित बंगाल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर वोट करें-अमित शा

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के लोगों से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव प्रदेश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बहुत महत्त्वपूर्ण है. एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार ही बंगाल की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों, सिंडिकेट और कटमनी राज से प्रदेश को मुक्ति दिला सकती है. बंगाल की माताओं, बेटियों के लिए सुरक्षित बंगाल बनाने हेतु आज बढ़-चढ़कर वोट करें.सभी मतदाता, विशेषकर युवा, आज एक समृद्ध और विकसित बंगाल बनाने के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें.

Apr 23, 2026 07:16 (IST)

Bengal Election LIVE: 20 बीरभूम के वोटर्स में दिख रहा खास उत्साह

 बीरभूम के लोगों में वोटिंग के लिए खास उत्साह दिख रहा है. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

Apr 23, 2026 07:12 (IST)

Bengal Election LIVE: 20 सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स की कतार

वोटिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं. सिलीगुड़ी में एक मतदान केंद्र के बाहर लोग कतार में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं.

Apr 23, 2026 07:09 (IST)

West Bengal Phase 1 LIVE: युवा और महिलाएं बाहर निकलें और वोट डालें-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत से भाग लें. खासकर युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान करें.

Apr 23, 2026 07:06 (IST)

Bengal Election LIVE: 20 साल से मैं ही अपने बूथ में पहला वोट दे रहा हूं-हुमायूं कबीर

AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा कि पिछले 20 साल से मैं ही अपने बूथ में पहला वोट देता आ रहा हूं. हम आज पार्टी कार्यालय से स्थिति पर निगरानी रखेंगे.

Apr 23, 2026 07:03 (IST)

Bengal Election LIVE: ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं-सुवेंदु

 नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है कि शांति से मतदान होना चाहिए. मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है.

Apr 23, 2026 07:01 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल में पहले चरण की वोटिंग शुरू

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. वोटर्स पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं. 

Apr 23, 2026 06:52 (IST)

West Bengal Phase 1 LIVE Updates: बीजेपी की नजर सीमावर्ती जिलों और प्रमुख शहरी केंद्रों पर

बीजेपी इस चरण को उत्तर बंगाल, सीमावर्ती जिलों और प्रमुख शहरी केंद्रों में अपनी बढ़त मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है, जहां मजबूत प्रदर्शन से दो मोर्चों पर मुकाबले की उसकी कहानी को बल मिलेगा और सत्तारूढ़ पार्टी पर दबाव बनेगा.

Apr 23, 2026 06:51 (IST)

Bengal Election LIVE: ग्रामीण और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों पर टीएमसी की खास नजर

पार्टी इस चरण में ग्रामीण और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जो उसके बहुमत के लिए महत्वपूर्ण है.

Apr 23, 2026 06:50 (IST)

Bengal Election LIVE: TMC के सामने 2021 के वर्चस्व को बनाए रखने की चुनौती

तृणमूल पार्टी के सामने 2021 के अपने वर्चस्व को बनाए रखने की चुनौती है. हालांकि मतदाता सूची में संशोधन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से मतदान के रुझान में बदलाव देखा जा सकता है. 

Apr 23, 2026 06:49 (IST)

West Bengal Phase 1 LIVE Updates: आज बंगाल की इन सीटों पर हो रहा मतदान

बंगाल में  पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वे दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर में फैली हुई हैं.

Apr 23, 2026 06:48 (IST)

Bengal Election LIVE: करीब 80 सीटों पर TMC-BJP के बीच टक्कर

बंगाल में  पहले चरण में कम से कम 80 सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. कुछ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि वाम मोर्चा और कांग्रेस अलग हो गए हैं और धार्मिक संगठनों ने भी प्रवेश किया है.

Apr 23, 2026 06:47 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल में साल 2021 में 8 चरण में हुए थे चुनाव

बंगाल में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं. जबकि 2021 में आठ चरण और 2016 में छह चरण थे, जहां पहला चरण दो दिनों में विभाजित था.

Apr 23, 2026 06:46 (IST)

Bengal Election LIVE: बंगाल में इस बार सिर्फ दो चरणों में चुनाव

 बंगाल में पिछले चुनावों की तुलना में इस बार चरणों की संख्या में काफी कमी आई है, फिर भी राज्य में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की अभूतपूर्व तैनाती देखने को मिल रही है. चुनाव आयोग ने नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए नए और अनूठे उपाय किए हैं।

Apr 23, 2026 06:45 (IST)

Bengal Election LIVE:3.6 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Apr 23, 2026 06:42 (IST)

West Bengal Election 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कितने उम्मीदवार मैदान में?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की सीटों से लेकर कुल मतदाताओं और उम्मीदवारों तक सबकुछ जानें.

Apr 23, 2026 06:39 (IST)

WB Phase 1 Voting LIVE: बांकुड़ा में मॉक पोल की तैयारियां

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मॉक पोल की तैयारियां की जारी हैं. वीडियो बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 120 और 121 से है.

Apr 23, 2026 06:38 (IST)

WB Phase 1 Voting LIVE: सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल में मॉक पोल जारी

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से पहले सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल, मतदान केंद्र संख्या 26 पर मॉक पोल जारी है.

Apr 23, 2026 06:33 (IST)

West Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल में आज पहले चरण का मतदान

पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का मतदान है. 152 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी.

Featured Video Of The Day
Iran US War | ईरान पर परमाणु हमले की तैयारी में थे Trump? फिर एक फोन कॉल और बदल गई बाजी! | Kachehri