क्रिकेटर मनोज तिवारी का पत्ता कटा, पुराने चेहरों पर भरोसा, जान लीजिए TMC की इस लिस्ट की खास बातें

TMC ने मदन मित्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन इस बार उनका निर्वाचन क्षेत्र बदल दिया गया है. उन्हें कामरहाटी की जगह बारानगर से मैदान में उतारा गया है.खड़दह सीट से तृणमूल ने पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया है.सांसद कल्याण बनर्जी के बेटे प्रभात बनर्जी को उत्तरपाड़ा से टिकट दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीएमसी ने चुनाव को लेकर अपनी सूची जारी की है
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है
  • दार्जिलिंग के 3 सीटें BGPM को दी गई हैं, जबकि ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी
  • अभिनेता सोहम चक्रवर्ती, ज्योतिप्रिय मलिक और पूर्व भाजपा नेता पवित्र कर को प्रमुख सीटों से टिकट मिला है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि तृणमूल कांग्रेस 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र की 3 सीटें अनित थापा के नेतृत्व वाली BGPM के लिए छोड़ी गई हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी,जबकि मंत्री शशि पांजा को माणिकतला से उम्मीदवार बनाया गया है.पार्टी ने अभिनेता सोहम चक्रवर्ती को चांदीपुर से टिकट दिया है, वहीं ज्योतिप्रिय मलिक को हाबरा से मैदान में उतारा गया है. हालांकि कनई मंडल को इस बार टिकट नहीं मिला है.

TMC ने मदन मित्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन इस बार उनका निर्वाचन क्षेत्र बदल दिया गया है. उन्हें कामरहाटी की जगह बारानगर से मैदान में उतारा गया है.खड़दह सीट से तृणमूल ने पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया है. सांसद कल्याण बनर्जी के बेटे प्रभात बनर्जी को उत्तरपाड़ा से टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व भाजपा नेता पवित्र कर को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है, जिसे इस चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक माना जा रहा है. तृणमूल के प्रवक्ता कुनाल घोष पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें बेलघाटा से टिकट मिला है.वहीं पूर्व क्रिकेटर और मंत्री मनोज तिवारी को इस बार पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया.

पार्टी ने मंत्री बेचारेम मन्ना और उनकी पत्नी करबी मन्ना दोनों को टिकट दिया है.पूर्वस्थली दक्षिण से स्वपन देबनाथ, आसनसोल उत्तर से मलय घटक और कुल्टी से अभिजीत घटक को उम्मीदवार बनाया गया है. बीरभूम के मुरारई से काजल शेख को टिकट मिला है, जबकि जिले के सभाधिपति को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.कोलकाता की प्रमुख सीटों पर भी पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है. रासबिहारी से देवाशीष कुमार, कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हाकिम और बिधाननगर से सुजीत बोस को उम्मीदवार बनाया गया है.बेहाला पश्चिम और महेशतला सीट पर भाई-बहन को टिकट देकर पार्टी ने नया प्रयोग किया है. रत्ना चटर्जी और उनके भाई शुभाशीष दास को उम्मीदवार बनाया गया है.

देबांशु भट्टाचार्य को भी इस बार टिकट दिया गया है. पिछली बार वह प्रचार में काफी सक्रिय रहे थे,लेकिन उम्मीदवार नहीं बनाए गए थे. इस बार पार्टी ने उन्हें चूचुड़ा से मैदान में उतारा है.तृणमूल कांग्रेस की इस सूची को संगठनात्मक संतुलन, नए चेहरों को मौका देने और चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम के 'महासंग्राम' में TMC ने सुवेंदु के करीबी पबित्र कर पर ही खेला बड़ा दांव, जान लीजिए कौन हैं ये

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei की मौत का सच क्या? Trump का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा? | US Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article