मौसम का गजब खेल! कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक वेदर अपडेट

Delhi Weather News: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से 13, 16 और 17 फरवरी 2026 को पहाड़ों का मौसम बिगड़ सकता है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर का हाल भी जान लें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Weather News: 13 फरवरी का मौसम. (सांकेतिक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर भारत में फरवरी में गर्मी बढ़ने से ठंड का असर कम होने लगा है, गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही है
  • मौसम विभाग ने दिल्ली से हिमाचल तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम में बदलाव और ठंड वापसी हो सकती है
  • उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में दिन में तेज धूप और सुबह कोहरा छाने के बावजूद मौसम में गर्मी बढ़ रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर भारत में मौसम गजब खेल दिखा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्र में जो हलचल हो रही है, उससे आज पंजाब-हरियाणा में बारिश के आसार हैं. जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहने के संकेत हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में वेदर डिस्टरबेंस के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने जारी किया है. ठंड का प्रकोप भले ही कम हो रहे हो लेकिन मौसम विभाग ने  कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. बारिश अगर हुई तो सर्दी फिर लौट सकती है. दिल्ली में तापमान भी बढ़कर 26-27 डिग्री तक पहुंच गया है.

मौसम में हो रहे बदलाव के संकेतों को देखें तो उत्तर भारत में ठंड जाने को है. आधी फरवरी बीती है और गर्मी का एहसास होने लगा है. पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से दिन में गर्म कपड़े पहनना लगभग बंद हो गया है. सुबह और शाम को भी पहले जैसी सर्दी महसूस नहीं हो रही है. ऐसा लग रहा है कि फरवरी के आखिर तक गर्म कपड़े पैक करके रखने पड़ेंगे. हालांकि खुली जगहों पर अब भी सुबह और शाम को हल्की सिहरन महसूस की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rain Alert: सर्दी गई पर आने वाली है बारिश , चुभती गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम, जानें दिल्ली NCR से पंजाब तक वेदर अपडेट

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर हिमाचल के मनाली तक बारिश को लेकर आगाह कर दिया है. हालांकि  13 फरवरी को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश के आसार ना के बराबर हैं. इसीलिए दिल्ली-नोएडा वालों को टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. वेलेंटाइन डे 14 फरवरी के बाद थोड़े बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाओं के साथ मौसम थोड़ा खुशमिजाज रह सकता है. 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से सुबह और शाम थोड़ी ठंड महसूस की जा सकती है.

Mausam

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

यूपी-बिहार में भी ठंड पहले की अपेक्षा कम हो गई है. दोनों ही जगहों के कई हिस्सों में दिन में तेज धूप खिल रही है. जिसकी वजह से फरवरी में ही लोगों को गर्मी का ऐहसास होने लगा है.  हालांकि सुबह के समय शुक्रवार को आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर,समेत कई हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है. लेकिन बाद में मौसम साफ रहेगा.  बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी में भी घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 

Advertisement

कैसा रहेगा हिमाचल, उत्तराखंड का मौसम?

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से 13, 16 और 17 फरवरी 2026 को पहाड़ों का मौसम बिगड़ सकता है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही आगाह कर दिया है. IMD के मुताबिक, 16-17 फरवरी को हिमाचल में बारिश बर्फबारी हो सकती है, वहीं उत्तराखंड मेंबारिश होने की  संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान में बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

13 फरवरी को कहां होगी बारिश?

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 13 फरवरी को कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 17 फरवरी को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 और 19 फरवरी को गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sambhal Bulldozer Action: Akhilesh Yadav क्यों बोले 'बुलडोजर बैक गियर में'? | CM Yogi | UP News