सर्दी पर सूरज की सर्जिकल स्ट्राइक, फरवरी से ही चढ़ने लगा मौसम का पारा

देश में ठंड की विदाई के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है, लेकिन बारिश और कोहरे का प्रभाव अब भी कई राज्यों में जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 12 राज्यों में बारिश और दक्षिण भारत में भारी वर्षा–आंधी का अलर्ट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में देश के 12 राज्यों में बारिश और उत्तरी राज्यों में घना कोहरा रहने की संभावना है
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा जिससे हल्की बारिश हो सकती है
  • जम्मू-कश्मीर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी से नया विक्षोभ हल्की बर्फबारी करा सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है. ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन बारिश और कोहरे की विदाई अभी बाकी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटों में देश के लगभग 12 राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि कई उत्तरी राज्यों में आज सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है.IMD के ताज़ा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा. 

इसके प्रभाव से ऊपरी इलाकों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी से एक नया विक्षोभ पहुंचने वाला है, जो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी करा सकता है. दक्षिण भारत के मौसम में भी बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है. केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज़ आंधी-तूफान और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 23 से 26 फरवरी के बीच बादल बरस सकते हैं.

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में गर्मी की दस्तक

उत्तरी राज्यों में फरवरी के आख़िरी सप्ताह में गर्मी की आहट तेज़ महसूस की जा रही है. वाराणसी और यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लखनऊ से लेकर नोएडा तक तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी को हल्का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दिल्ली में तापमान 30° के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई. Safdarjung मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 30.5°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है. रिज क्षेत्र 31°C के साथ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा. आईएमडी ने मंगलवार को भी धुंध रहने का अनुमान जताया है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस बीच दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 221 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है.

Advertisement
  • देश के 12 राज्यों में आज भी बारिश और आंधी–तूफान की संभावना बनी हुई है.
  • दिल्ली में तापमान 30°C के पार, धुंध और खराब AQI से राहत नहीं.
  • उत्तराखंड–हिमाचल में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, हल्की बारिश–बर्फबारी के आसार.
  • दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी.
  • यूपी–राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ा, अगले दो दिनों में 2–3° की और बढ़ोतरी संभव.

राजस्थान में कहीं बारिश, कहीं धूप

राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. चोमू में 5 mm वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि Jaipur में बादल छाए रहे. राज्य में अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6°C तक पहुंच गया. अगले 48 घंटों में कई शहरों में तापमान में 2–3 डिग्री की वृद्धि संभव है.

ये भी पढ़ें-: सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, जानिए हर मीटिंग में मंत्रियों को क्यों बतानी होती है गुड न्यूज

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में बमबारी के बीच NDTV लाइव रिपोर्टिंग! बाल-बाल बचे Reporter | War News
Topics mentioned in this article