‘पूरा भरोसा है कि ये देश हमको कुछ नहीं होने देगा’, NDTV से बोले इजरायल में रह रहे भारतीय

इजरायल में कई भारतीय रहे रहे हैं. भारतीयों का कहना है कि वो इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से जारी युद्ध का असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ा है
  • इजरायल में रह रहे भारतीयों का कहना है कि वे इजरायल में सुरक्षित महसूस करते हैं और वहां रहना चाहते हैं
  • कई भारतीयों ने बताया कि वे इजरायल के साथ खड़े हैं और इस मुश्किल समय में वहां रहने का निर्णय मजबूत है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में भीषण जंग जारी है. 28 फरवरी से ही ईरान और इजरायल के बीच लगातार हमले हो रहे हैं. इस युद्ध की आग पूरी दुनिया पर असर डाल रही है. दुनियाभर में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. मिडिल ईस्ट में कई भारतीय भी फंसे हैं, जिनको निकालने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन इजरायल से एक अलग तस्वीर सामने आई. यहां रह रहे भारतीयों का कहना है कि वो इजरायल में ही रहेंगे. उन्हें भरोसा है कि इजरायल उन्हें कुछ नहीं होने देगा.

'इजरायल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े'

एनडीटीवी की टीम से बातचीत में इजरायल में रह रहे भारतीयों ने बताया कि वो लंबे वक्त से वहां काम कर रहे हैं. जंग की इस मुश्किल घड़ी में भी वो इजरायल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं. एक भारतीय ने बताया कि वो यूपी के जौनपुर जिले के हैं.उन्होंने बताया कि वो इजरायल में दो साल से रह रहे हैं. जब यहां आए थे, तब जरूर थोड़ी चिंता हुई थी. लेकिन कोई घबराने बात नहीं है.अब अंदर से डर का माहौल निकल चुका है. इसलिए हम लोग यहां पर हैं और जाने का कोई विचार दिमाग में नहीं आता.

'इजरायल में कोई डर नहीं'

एक अन्य भारतीय युवक ने बताया कि इजरायल में भारतीयों को बहुत प्यार और सम्मान मिलता है. उन्होंने कहा, 'मैं 8 साल से इजरायल में हूं. हमने बहुत जंग देखी हैं. अब यहां कोई डर नहीं है. यहां से कोई भी भारतीय जाना नहीं चाहता. सब लोग यहीं काम करना चाहते हैं.'

Advertisement
एक तीसरे युवक ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम इजरायल के साथ खड़े हैं. इजरायल हमेशा भारत का साथ देता है. अब हम इजरायल के साथ हैं. इनके साथ हम आखिरी सांस तक लड़ने को तैयार हैं. हम भारतीय वॉरियर हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू में लगे विमान-हेलीकॉप्टर जलकर खाक, इस्फहान से सामने आईं तस्वीरें

'इजरायली सेना में शामिल होने के लिए भी तैयार'

भारतीयों ने कहा, इजरायल हर परिस्थिति में हमारा साथ देता है. अब हम इनके साथ हैं. कोई चिंता की बात नहीं है. सायरल बजता है तो हम लोग बंकर में चले जाते हैं. किसी भी हमले से पहले मोबाइल पर अलर्ट आ जाता है. अंत में युवक ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहूंगा, दिल दिया है जान भी देंगे ए इजरायल तेरे लिए.' उन्होंने कहा, अगर इजरायली सरकार मौका देती है तो हम उनकी सेना में शामिल होकर लड़ने के लिए भी तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की 'पंचायत' पर ईरानी विदेश मंत्री ने साफ किया रुख, इजराइल बोला- हमें पाक पर भरोसा नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: जंग में Donald Trump के 7 विमान तबाह हुए? | Iran War