सवा करोड़ का सोना, 25 लाख की नकदी... तेलंगाना के सरकारी ऑफिस में रेड के बाद अधिकारियों के घर से मिला खजाना

ACB की वारंगल रेंज टीम की जांच के दौरान कार्यालय परिसर में 20 अनधिकृत एजेंट और क्‍लर्क काम करते पाए गए. अधिकारियों ने मौके से 47,450 रुपये नकद, 70 बिना पंजीकरण वाले दस्तावेज जब्त किए, जिससे भूमि और संपत्ति से जुड़े लेनदेन में गंभीर गड़बड़ियों की आशंका गहरा गई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना के वारंगल के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए.
  • ACB ने छापा मारकर नकदी, बिना पंजीकरण वाले दस्तावेज और अनधिकृत एजेंटों की उपस्थिति पकड़ी.
  • अधिकारियों के घरों से करोड़ों रुपये की नकदी, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तेलंगाना के वारंगल जिले में स्थित सब‑रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है. तेलंगाना एंटी‑करप्शन ब्यूरो ने 2 अप्रैल को वारंगल (ग्रामीण) सब‑रजिस्ट्रार कार्यालय पर अचानक छापा मारा और अवैध लेनदेन, बिना पंजीकरण के दस्तावेजों और अनधिकृत एजेंटों की भूमिका का खुलासा किया है. यह छापेमारी 2 अप्रैल को वारंगल रेंज के एसीबी अधिकारियों ने हनुमाकोंडा जिले के वारंगल (ग्रामीण) में स्थित उप-पंजीयक कार्यालय में की. इस छापेमारी में कई अहम खुलासों के बाद सब-रजिस्‍ट्रार कार्यालय के दो अधिकारियों के घरों पर भी एसीबी ने छापा मारकर के करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और नकदी बरामद की है. 

ACB की वारंगल रेंज टीम की जांच के दौरान कार्यालय परिसर में 20 अनधिकृत एजेंट और क्‍लर्क काम करते पाए गए. अधिकारियों ने मौके से 47,450 रुपये नकद, 70 बिना पंजीकरण वाले दस्तावेज जब्त किए, जिससे भूमि और संपत्ति से जुड़े लेनदेन में गंभीर गड़बड़ियों की आशंका गहरा गई. 

ये भी पढ़ें: घर के स्विमिंग पूल में डूब गई गर्भवती पत्नी और 2 बेटियां, पति ने बताया हादसा, CCTV से खुलेगी सच्चाई

Advertisement

क्‍लर्कों के मोबाइल फोन की जांच से खुला मामला

जांच उस वक्त और गंभीर हो गई, जब क्‍लर्कों के मोबाइल फोन की जांच की गई. ACB के मुताबिक, सब‑रजिस्ट्रार अधिकारी‑I जमालापुरम रामचंद्र राव और सब‑रजिस्ट्रार अधिकारी‑II दावुलुरी आनंद के बीच कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं. इन चैट्स में बीते एक साल के दौरान फोनपे के जरिए किए गए करीब 42.03 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र है, जो अधिकारियों और दस्तावेज लेखकों के बीच कथित अवैध सौदों की ओर इशारा करता है. 

इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि 204 पंजीकृत दस्तावेजों को पहले ही जनता को सौंपा जाना चाहिए था. हालांकि वे अब भी दोनों सब‑रजिस्ट्रार अधिकारियों के पास लंबित पड़े थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्यार में ये कैसी सनक? लड़की ने शादी से किया इनकार तो पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, फिर जलती युवती को लगाया गले
 

अधिकारियों के घरों में छापेमारी, सोना-नकदी बरामद

छापेमारी के बाद ACB ने दोनों अधिकारियों के घरों पर भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान 24.61 लाख रुपये नकद, 819.5 ग्राम सोने के आभूषण (करीब 1.23 करोड़ रुपये) और 2.6 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए. इसके अलावा, सब‑रजिस्ट्रार दावुलुरी आनंद के घर से कपिल चिट्स में 30.10 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. 

इसके साथ ही ACB अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को सौंपा जाएगा.  

Featured Video Of The Day
Iran-Attack on Israel: ईरान के ताबड़तोड़ हमले से सेंट्रल इजराइल में तबाही! देखें खौफनाक मंजर