10 months ago

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम दर्शन और दाह संस्कार राजकोट शहर में होगा. 12 जून 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस भयावह हादसे में  241 लोगों की मौत हो गई थी. रूपाणी भी इसी विमान में सवार थे. आज रविवार को गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि विजय रूपाणी  के डीएनए का मिलान सुबह 11:10 बजे हो गया और  उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है. उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही राजकोट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा. जानकारी के अनुसार चार्टड प्लेन से उनके शव को राजकोट भेजा जाएगा. चूंकि उनके अंतिम दर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है. 

पार्किंग व्यवस्था का विवरण

  • पार्किंग-1:- वीवीआईपी के लिए, तिरुपतिनगर स्ट्रीट 1 के गेट से प्रवेश करें, ओमकार अपार्टमेंट के सामने, के. के. शेठ फिजियोथेरेपी कॉलेज के पीछे.
  • पार्किंग 2. निर्मला स्कूल के अंदर.
  • पार्किंग-3:- सोजित्रानगर में पानी की टंकी के पीछे खुले भूखंड में.
  • पार्किंग-4:- वीरबाई महिला कॉलेज निर्मला रोड फायर ब्रिगेड के सामने कॉलेज के पीछे पार्किंग.


 

Jun 16, 2025 02:27 (IST)

राजकोट में अंतिम संस्कार

गुजरात सरकार ने सोमवार को रूपाणी के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है. राजकोट में शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Jun 15, 2025 19:36 (IST)

विजय रूपाणी की दुखद मृत्यु के लिए कल गुजरात में एक दिन का राजकीय शोक

12 जून को अहमदाबाद शहर में विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की दुखद मृत्यु के बाद सोमवार, 16 जून को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है. कल राज्य में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. उनका अंतिम संस्कार राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

Jun 15, 2025 17:34 (IST)

राजकीय सम्मान के साथ विजय रूपाणी को दी जाएगी विदाई

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बारे में रविावार को गुजरात के हेल्थ मिनिस्टर ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात की. जिसमे उन्होंने बताया कि-

  • कल साढ़े 11 बजे के आसपास परिजन सिविल अस्पताल से पार्थिव शरीर लेंगे.   
  • सीधे एयरपोर्ट जाएंगे. मौसम के कारण चार्टर्ड विमान से जाएंगे. 
  • दोपहर 2 बजे के आसपास पार्थिव शरीर राजकोट पहुंचेगा. 
  • राजकोट में ढाई से चार बजे तक शवयात्रा घर पहुंचेगी.
  • पुजित सोसाइटी में उनका पार्थिव शरीर एक घंटे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
  • अंतिम यात्रा पांच से छह तक चलेगी. राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा.

Jun 15, 2025 17:21 (IST)

विजय रूपाणी का सोमवार को होगा अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा की तैयारी जानिए

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार 16 जून को किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 11 बजे गांधीनगर से उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए लोग रवाना होंगे. फिर 11.30 से 12.30 के बीच शव प्राप्त कर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उनका पार्थिव शरीर राजकोट लाया जाएगा. राजकोट एयरपोर्ट से दो से ढाई बजे के बीच उनका पार्थिव शरीर लेकर ग्रीनलैंड क्रॉसिंग के लिए रवाना होगा. 2.30 से शाम 4 बजे तक उनकी राजकोट एयरपोर्ट से उनके पैतृक घर तक शव को लाया जाएगा. शाम 4 से 5 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. 

Advertisement
Jun 15, 2025 16:58 (IST)

विजय रूपाणी की जिंदगी से सीखें धैर्य और समर्पण

विजय रूपाणी अब नहीं रहे. एक कार्यकर्ता के तौर पर समर्पण से काम और धैर्य ने उन्हें अपने प्रदेश की सबसे बड़ी पोस्ट तक पहुंचा दिया. वो भी ऐसे समय, जब पार्टी बहुत मुश्किल में थी.  पूरी खबर पढ़ें