मतदान के बाद EVM और बैलेट बॉक्स को त्रि-स्तरीय सुरक्षा के तहत स्ट्रांग रूम में रखा जाता है. स्ट्रांग रूम में केवल एक प्रवेश द्वार होता है, जिसमें डबल लॉक सिस्टम के तहत दो ताले लगाए जाते हैं. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतदान के बाद EVM और बैलेट बॉक्स को सील करने की प्रक्रिया में मौजूद रहते हैं.