सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी है, हालांकि कुछ शर्तें भी लगाई हैं. पवन खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करना होगा और पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा. वे बिना कोर्ट की अनुमति के देश के बाहर यात्रा नहीं कर सकते और सबूतों में छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे.