VIDEO: ...जब जहाज पर सवार पाकिस्तानी नागरिकों ने "भारत जिंदाबाद" के नारे लगाए

भारतीय नौसेना की टीम ने अरब सागर में पाकिस्तानी मछुआरों को नौ हथियारबंद समुद्री डाकुओं से बचाया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई.
नई दिल्ली:

अरब सागर में मछली पकड़ने वाले पाकिस्तान के 23 नागरिकों को सोमाली समुद्री डकैतों से बचा लिया गया. शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद बचाए गए पाकिस्तानी नागरिकों ने 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाए. भारतीय नौसेना ने 29 मार्च को अरब सागर में एक साहसिक ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी मछुआरों को बचा लिया.

पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत को धन्यवाद दिया और 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाए. भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीम ने उन्हें नौ हथियारबंद समुद्री डाकुओं से बचाया. नौसेना की टीम ने मछुआरों के जहाज अल-कंबर की स्वच्छता और उसकी समुद्र में उपयोग की योग्यता की जांच पूरी भी की.

बचाए गए ईरानी झंडे वाले मछुआरों के जहाज का पाकिस्तानी चालक दल समुद्री डाकुओं से बचाए जाने के बाद अरब सागर में "भारत जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए दिखाई दिया.

Advertisement

बताया जाता है कि 28 मार्च को देर शाम मछुआरों के जहाज पर समुद्री डकैती की संभावित घटना के इनपुट मिले. इस पर समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया.

घटना के समय मछुआरों का जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 नॉटिकल माइल दक्षिण-पश्चिम में था. बताया गया कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे. अपहृत फिशिंग जहाज को 29 मार्च को रोक लिया गया था.

Advertisement

भारतीय नौसेना ने बयान में कहा है कि वह क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और राष्ट्रीयता के बावजूद नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Featured Video Of The Day
Adani Green Energy का दुनिया में बजा डंका, 1 साल में जोड़ा 5GW रिन्यूएबल कैपेसिटी, शेयरों में उछाल
Topics mentioned in this article