- स्वामी रामदेव ने कहा कि किसी व्यक्ति की हत्या हो सकती है लेकिन उसके विचारों को मिटाया नहीं जा सकता
- उन्होंने खामेनेई के परिवार को मोहम्मद साहब के असली खानदान का हिस्सा बताते हुए उन्हें अजेय बताया
- रामदेव ने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को युद्ध अपराधी और मानवता के दुश्मन करार दिया
योगगुरु स्वामी रामदेव ने एनडीटीवी के कार्यक्रम 'चक्रव्यूह' में कई मुद्दों पर खुलकर बात की. देश की राजनीति से लेकर ईरान-इजरायल-यूएस जंग तक पर उन्होंने बेबाक अपनी राय रखी. स्वामी रामदेव से जब पूछा गया कि क्या ईरान पर हमला और खामेनेई की हत्या सही है? तो उन्होंने कहा कि आप किसी व्यक्ति को मार सकते हो, लेकिन उसके विचारों को नहीं.
ईरान को कोई हरा नहीं सकता- रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि उस व्यक्ति के शौर्य, जज्बे, सोच, दर्शन, वीरता और स्वाभिमान को नहीं मारा जा सकता. उन्होंने कहा कि खामेनेई का परिवार मोहम्मद साहब के रियल खानदान के लोग हैं, जिन्हें शिया कहा जाता है. इनको कोई झुका नहीं सकता. इनको कोई मिटा नहीं सकता और इनको कोई हरा भी नहीं सकता.
उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग खामेनेई के विचार को रोम-रोम से जीते हैं. ऐसे में आप उन्हें खत्म नहीं कर सकते.
योगगुरु ने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू ने राजनीतिक अविश्वास का एक हिमालय खड़ा कर दिया है, जिसे तोड़ने में काफी वक्त लगेगा. इसके परिणाम अगले 50 सालों तक देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि इस देश का एक जागरूक व्यक्ति होने के नाते, संन्यासी होने के नाते और एक वैश्विक नागरिक होने के नाते मैं ये कह रहा हूं कि इस युद्ध का खामियाजा 50 से 100 सालों तक इजरायल और अमेरिका को भुगताना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि इस युद्ध में ना अमेरिका-इजरायल जीत सकता है और ना ही ईरान हार सकता है.
इसे भी पढ़ें: ट्रंप पर भड़के बाबा रामदेव; टैरिफ पर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
इसे भी पढ़ें: कथावाचक, संविधान- मुन की बहस पर खुलकर बोले बाबा रामदेव, जानें किस सवाल पर क्या कहा













