- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची की हत्या कर शव आटे के कनस्तर में छिपाया गया था
- आरोपी सुनील मासूम की हत्या कर फरार था और बच्ची की तलाश में परिवार के साथ मिला-जुला रहा था
- पुलिस ने आरोपी सुनील को खोजने के लिए बारह पुलिस टीमों का गठन किया और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की
यूपी के आगरा में देर रात हत्या के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. ये शख्स 8 साल की मासूम की हत्या कर फरार हो गया था. पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी सुनील ढेर हो गया है. आरोपी ने आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना अंजाम दिया था. एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर शव को आटे के कनस्तर में छिपा दिया था. ये मासूम घर के बाहर से खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई थी. बच्ची की तलाश में परिवार जुटा रहा, जिस पर हत्या का आरोप था वह भी परिवार के साथ बच्ची की तलाश करने का ढोंग रचता रहा. पुलिस ने आरोपी किरायेदार के कमरे से बच्ची का शव बरामद किया था और आरोपी को पकड़ने के लिए 12 पुलिस टीम का गठन किया गया था.
घर के बाहर से गायब हो गई थी मासूम बच्ची
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई थी. 24 मार्च को घर के बाहर से खेलते-खेलते अचानक मासूम बच्ची गायब हो गई थी. जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं आई, तो परिवार को चिंता हुई. बच्ची के परिवार ने उसे तलाशा पर बच्ची नहीं मिली. काफी देर तक जब बच्ची नहीं मिली, तो परिवार घबरा गया. इसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा, तो गुमसुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई थी.
आटे के कनस्तर में मिला शव
यूपी पुलिस ने घर के आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे चैक किए. पुलिस टीम ने आसपास के घरों को भी चेक करना शुरू, तो मासूम के पिता के ही दूसरे मकान के एक कमरे का ताला लगा मिला, जिसमे सुनील किराए पर रहता था. तब सुनील भी बच्ची की तलाश में परिवार के साथ लगा हुआ था. जब पुलिस ने कमरा खोला और लताशी की तो सब हैरान रह गए. आटे के कनस्तर में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ. हत्यारोपी सुनील की तलाश में पुलिस टीम लगी थी. देर रात पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि हत्यारोपी सुनील थाना बमरोली कटारा क्षेत्र में है. जब पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो सुनील ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जबावी कार्यवाही में सुनील घायल हो गया. इसके बाद पुलिस सुनील को हिरासत में लेकर अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुनील पर 25000 का इनाम था.
ये भी पढ़ें :- किंगपिन पर यूपी की सबसे बड़ी चोट: 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, 34 प्रॉपर्टी सीज
मुठभेड़ SI भी हुए घायल
डीसीपी सिटी आगरा अली अब्बास ने बताया, पुलिस टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई. इसी दौरान हत्यारोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक एसआई विश्वजीत राणा घायल हो गए. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में हत्यारोपी गोली लगने से घायल हो, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हत्यारोपी सुनील के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद हुए. मुठभेड़ में घायल हुए एसआई विश्वजीत राणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें :-फोन पर कहा- 'मैं फांसी लगाने जा रही हूं…' और कट गया कॉल, लक्ष्मी-मोहित ने 6 माह पहले की थी लव मैरिज













